लाइव न्यूज़ :

मार्सेली ने नांटेस को 1-1 से ड्रा पर रोका

By भाषा | Updated: February 21, 2021 10:36 IST

Open in App

पेरिस, 21 फरवरी (एपी) मार्सेली ने गोलकीपर स्टीव मंडांडा की गलती से उबरकर फ्रांसीसी फुटबॉल लीग में नांटेस को 1-1 से ड्रा पर रोका।

फ्रांसीसी फुटबाल के दो शीर्ष क्लबों के बीच यह मैच हालांकि नीरस रहा। पहला हाफ गोलरहित छूटा जिसके बाद नांटेस ने लुडोविच ब्लास के 50वें मिनट में किये गये गोल से बढ़त बनायी।

नांटेस ने यह गोल मंडांडा की गलती का फायदा उठाकर किया जिन्हें फ्रांस का नंबर दो गोलकीपर माना जाता है। वह अल्वारो गोंजालेंज का पास रोकने में नाकाम रहे और ब्लास ने इस पर गोल करने में गलती नहीं की।

ऐसे में दिमित्री पायेट ने 69वें मिनट में गोल करके मार्सेली को बराबरी दिलायी। मार्सेली अब भी छठे स्थान पर है जबकि नांटेस एक पायदान ऊपर 17वें स्थान पर पहुंच गया है।

इससे पहले सेंट एटिने और रीम्स का मैच भी 1-1 से बराबर छूटा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

क्रिकेटसैमसन का जलवा, 54 गेंदों में 101*, CSK ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन

क्राइम अलर्टमटका किंग की जमीन बेचकर ठगी, समद की कथित पत्नी पर FIR, विवाद गरमाने की आशंका

भारतलोकमत की दिल्लीवासियों को सौगात, शुक्र को कैलाश खेर की लाइव ‘महफिल’, दिग्गज गायक ‘लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार’ से होंगे सम्मानित

क्रिकेटBAN vs NZ, 3rd ODI: बांग्लादेश ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ 2-1 से ODI सीरीज़ जीती, शांतो का शतक और रहमान ने झटके 5 विकेट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!