लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रेलियाई ओपन से पहले खेले जाएंगे कई टूर्नामेंट

By भाषा | Updated: November 25, 2021 11:06 IST

Open in App

मेलबर्न, 25 नवंबर (एपी) आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट से पहले जनवरी में एटीपी कप और सिडनी टेनिस क्लासिक सहित कई अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

टेनिस आस्ट्रेलिया ने गुरुवार को कहा एटीपी कप टीम टूर्नामेंट एक से नौ जनवरी के बीच सिडनी में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद सिडनी टेनिस क्लासिक टूर्नामेंट होगा जिसमें पुरुष और महिला खिलाड़ी भाग लेंगे।

सर्बिया की टीम ने 2020 में पहले एटीपी कप को जीता था जबकि 2021 में इसका आयोजन फरवरी में किया गया जिसमें रूस विजयी रहा था। तब कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण इसमें केवल 12 टीमों ने हिस्सा लिया था।

इसके अलावा एडीलेड में मेमोरियल ड्राइव टेनिस सेंटर में दो सप्ताह तक पुरुष और महिला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

मेलबर्न पार्क आस्ट्रेलियाई ओपन के क्वालीफाईंग मुकाबले शुरू होने से पहले तीन प्रतियोगिताओं की मेजबानी करेगा। इनमें से डब्ल्यूटीए 250 के दो टूर्नामेंट और एटीपी 250 का एक टूर्नामेंट शामिल है जिनका आयोजन तीन से नौ जनवरी के बीच किया जाएगा।

वर्ष 2022 का पहला ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट आस्ट्रेलियाई ओपन 17 से 30 जनवरी के बीच मेलबर्न पार्क में खेला जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!