लाइव न्यूज़ :

मैनचेस्टर सिटी, रीयाल मैड्रिड और पीएसजी चैंपियन्स लीग के अंतिम 16 में

By भाषा | Updated: November 25, 2021 10:18 IST

Open in App

लंदन, 25 नवंबर (एपी) यूरोप की शीर्ष टीमों मैनचेस्टर सिटी और रीयाल मैड्रिड ने बुधवार को अपने अपने मैच जीतकर चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतिम 16 में अपनी जगह सुरक्षित की, लेकिन एटलेटिको मैड्रिड बाहर होने की कगार पर है।

पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) की टीम काइलन एमबापे के गोल से शुरुआती बढ़त हासिल करने का फायदा नहीं उठा सकी और सिटी से 2-1 से हार गयी। इसके बावजूद फ्रांस की यह टीम ग्रुप ए से नॉकआउट चरण में जगह बनाने में सफल रही।

रीयाल मैड्रिड ने शेरिफ को 3-0 से हराकर मोलदोवा की टीम से दो महीने पहले मिली 2-1 से हार का बदला चुकता किया और अंतिम 16 में जगह बनायी। रीयाल की तरफ से डेविड अलाबा, टोनी क्रूस और करीम बेंजेमा ने गोल किये। ग्रुप डी से रीयाल के अलावा इंटर मिलान ने नॉकआउट चरण में प्रवेश किया। उसने एक अन्य मैच में शख्तार डोनेस्क को 2-0 से पराजित किया।

तीन बार के यूरोपीय चैंपियन इंटर मिलान ने 10 साल के बाद अंतिम 16 में जगह बनायी। इस बीच स्पोर्टिंग लिस्बन ने पेड्रो गोंजालेज के दो गोल की मदद से बोरुसिया डोर्टमंड को 3-1 से हराकर नॉकआउट में पहुंचने का 13 साल का इंतजार खत्म किया।

स्पोर्टिंग को ग्रुप सी में सितंबर में एजाक्स और डोर्टमंड से हार का सामना करना पड़ा था लेकिन लगातार तीन जीत से पुर्तगाल की यह चैंपियन टीम एक मैच शेष रहते ही आगे बढ़ने में सफल रही। एजाक्स इस ग्रुप से पहले ही नॉकआउट में जगह बना चुका था।

एजाक्स और लिवरपूल ने अपने अपने ग्रुप में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। एजाक्स ने सेबेस्टियन हालेर के दो गोल की मदद से बेसिकतास को 2-1 से हराया जबकि लिवरपूल ने ग्रुप बी में पोर्तो को 2-0 से पराजित किया।

लिवरपूल ने अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर काबिज पोर्तो पर 10 अंक की बढ़त बना ली है। इस ग्रुप में सात दिसंबर को होने वाले आखिरी दौर के मैच काफी महत्वपूर्ण होने वाले हैं क्योंकि पोर्तो के अलावा एसी मिलान और एटलेटिको मैड्रिड नॉकआउट में पहुंचने की दौड़ में हैं।

एसी मिलान ने जूनियर मेसियास के 87वें मिनट में किये गये गोल से एटलेटिको को 1-0 से हराकर आगे बढ़ने की उम्मीदें बरकरार रखी। मिलान को अब लिवरपूल की मेजबानी करनी है जबकि एटलेटिको को पोर्तो से उसके घरेलू मैदान पर मैच खेलना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइस बार रिकार्ड बनाने से चूका ट्यूलिप गार्डन, मगर 10 सालों में 30 लाख का योगदान जरूर दिया

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

भारत"एनडीए के लिए काला दिन", महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!