लाइव न्यूज़ :

लियोन ने कहा, पेन को टीम में शामिल करने से ध्यान नहीं भटकेगा

By भाषा | Updated: November 25, 2021 12:41 IST

Open in App

गोल्ड कोस्ट, 25 नवंबर आस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लियोन ने गुरुवार को कहा कि महिला सहकर्मी को आपत्तिजनक संदेश भेजने के कारण कप्तानी छोड़ने वाले टिम पेन को इंग्लैंड के खिलाफ एशेज श्रृंखला के लिये अंतिम एकादश में शामिल करने से मेजबान टीम का ध्यान नहीं भटकेगा।

लियोन की प्रतिक्रिया पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की इस टिप्पणी के बाद आयी है कि पेन को टीम में शामिल करने से खिलाड़ियों का ध्यान भटक सकता है क्योंकि उनको लेकर चल रही चर्चा अभी खत्म नहीं होने वाली है।

पेन ने 2017 में भेजे गये इन संदेशों के सार्वजनिक होने के बाद पिछले सप्ताह आस्ट्रेलिया की टेस्ट कप्तानी छोड़ दी थी।

लियोन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि इससे किसी का ध्यान भटकेगा। आखिर में हम सभी पेशेवर खिलाड़ी हैं और जानते हैं कि हमें क्या करना है और इससे आगे कैसे बढ़ना है।’’

इस 34 वर्षीय ऑफ स्पिनर ने पेन का समर्थन किया और उन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर करार दिया।

लियोन ने कहा, ‘‘चयनकर्ता कहते रहे हैं कि वे सर्वश्रेष्ठ एकादश का चयन करेंगे और मेरी निगाह में टिम पेन दुनिया का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर है। मैं उसे टीम में चाहता हूं। यह एक गेंदबाज के रूप में स्वार्थ हो सकता लेकिन मैं चाहता हूं कि विकेट के पीछे सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर रहे और मेरी नजर में वह टिम पेन है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रत्येक (टेस्ट) गेंदबाज के पेन के साथ बहुत अच्छे रिश्ते हैं और टिम पेन बहुत अच्छा इंसान है और आस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम में वह सम्मानित व्यक्ति है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!