लाइव न्यूज़ :

लीड्स ने मैनचेस्टर सिटी काो हराया, लीवरपूल जीता

By भाषा | Updated: April 11, 2021 12:03 IST

Open in App

मैनचेस्टर, 11 अप्रैल (एपी) इंजरी टाइम में दागे गोल की बदौलत 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे लीड्स ने मैनचेस्टर सिटी को 2-1 से हराकर उसके इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल खिताब के इंतजार को बढ़ा दिया।

लीवरपूल ने हालांकि एस्टन विला को 2-1 से हराकर चैंपियन्स लीग के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदों को जीवंत रखा है।

लीड्स के लियाम कूपर को मध्यांतर से ठीक पहले लाल कार्ड दिखाया गया। टीम ने हालांकि पूरे दूसरे हाफ में 10 खिलाड़ियों से खेलने के बावजूद स्टुअर्ट डैलास (42वें और 90 प्लस 1 मिनट) के दो गोल की बदौलत जीत दर्ज की।

सिटी की ओर से एकमात्र गोल फेरान टोरेस ने 76वें मिनट में किया।

सत्र की चौथी हार के बावजूद सिटी ने 14 अंक की बढ़त बना रखी है जबकि छह मैच बचे हैं। दूसरे स्थान पर चल रहे मैनचेस्टर यूनाईटेड ने हालांकि उससे दो मैच कम खेले हैं।

दूसरी तरफ एनफील्ड में मुकाबला ड्रॉ की ओर बढ़ रहा था लेकिन ट्रेंट एलेक्सांद्र आर्नोल्ड ने इंजरी टाइम के पहले मिनट में गोल दागकर टीम को जीत दिला दी। टीम की ओर से एक अन्य गोल मोहम्मद सालाह ने किया।

एस्टन विला की ओर से ओली वाटकिन्स ने गोल दागा।

इस जीत से पांचवें स्थान पर मौजूद लीवरपूल के 31 मैचों 52 अंक हो गए हैं और वह चौथे स्थान पर मौजूद चेल्सी से सिर्फ दो अंक पीछे है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!