लाइव न्यूज़ :

एसजी टेस्ट गेंदों से अश्विन के साथ कोहली भी खुश नहीं

By भाषा | Updated: February 9, 2021 20:00 IST

Open in App

चेन्नई, नौ फरवरी भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रविचंद्रन अश्विन से सहमति जताते हुए कहा कि पहले टेस्ट में वह एसजी गेंदों की गुणवत्ता से संतुष्ट नहीं है ।

भारतीय गेंदबाज गेंद की हालत से खुश नहीं थे और इसे बदलने के उनके अनुरोध को मैदानी अंपायरों नितिन मेनन और अनिल चौधरी ने नहीं माना ।

कोहली ने कहा ,‘‘ एसजी टेस्ट गेंदों का वह स्तर नहीं था जो अतीत में होता था । गेंद 60 ओवर के बाद पूरी तरह खराब हो रही थी और टेस्ट में ऐसा नहीं होना चाहिये । कोई टीम इसकी अपेक्षा नहीं करती ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ यह कोई बहाना नहीं है । इंग्लैंड की टीम अच्छा खेली और जीत की हकदार थी।’’

ऐसी खबरें थी कि मेरठ की सांसपारेल्स ग्रीनलैंड्स (एसजी) ने श्रृंखला के लिये नयी गेंद बनाई है जो गहरे रंग की है और जिससे सीम अधिक मिलेगा लेकिन गेंदबाजों को गेंद की गुणवत्ता में कमी लगी ।

अश्विन ने कल कहा था ,‘‘ गेंद सुंदर है लेकिन हमारे लिये कुछ अजीब था । मैने कभी एसजी गेंद को सीम से इस तरह खराब होते नहीं देखा । शायद पहले दो दिन पिच कठोर होने से ऐसा हुआ । लेकिन दूसरी पारी में भी 35 . 40 ओवर के बाद यह देखने को मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: आदेश का पालन नहीं हुआ तो उपसंचालक पर कार्रवाई, स्कूल बस नियमों को नजरअंदाज करने वाली स्कूलों को नोटिस जरूरी

भारतWest Bengal Elections 2026: दूसरे चरण की वोटिंग के लिए शरारती तत्वों द्वारा 'बम' के इस्तेमाल रोकने के लिए NIA तैनात

क्राइम अलर्टबिहार के बेतिया जिले में 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची को मक्के की खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

भारतPM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, शुरू हुई 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

कारोबारMP Cabinet: छात्रवृत्ति 1550 से बढ़कर 10000 प्रतिमाह, चिकित्सा शिक्षा, आंगनवाड़ी एवं सिंचाई योजना के लिए 490 करोड़, मोहन कैबिनेट के फैसले

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!