लाइव न्यूज़ :

पहली बार ग्रैंडस्लैम खेल रहे कारातसेव ने सेमीफाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास

By भाषा | Updated: February 16, 2021 14:57 IST

Open in App

मेलबर्न, 16 फरवरी (एपी) पहली बार ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रा में जगह बनाने वाले रूस के टेनिस खिलाड़ी असलान कारात्सेव ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच कर इतिहास रच दिया।

उन्होंने मंगलवार को 18वीं वरीयता प्राप्त ग्रिगोर दिमित्रोव को 2-6, 6-4, 6-1, 6-2 से हराया। विश्व रैंकिंग में 114वें स्थान पर काबिज 27 साल के कारात्सेव पेशेवर युग में अपने पहले प्रयास में ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी बने।

कारात्सेव ने कहा, ‘‘ यह एक अविश्वसनीय भावना है। जाहिर है यह पहली बार है, पहला मुख्य ड्रा, पहली बार सेमीफाइनल में, यह शानदार है।’’

उन्होंने इस टूर्नामेंट के अब तक के सफर में ग्रैंडस्लैम में तीन बार के सेमीफाइनलिस्ट दिमित्रोव को हराने के साथ वरीयता प्राप्त दो अन्य खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जिसमें आठवीं वरीयता प्राप्त डिएगो श्वार्टजमैन और 20वीं वरीयता प्राप्त फेलिक्स ऑगर-अलीसिमडिएगो शामिल है।

इससे पहले महिला एकल में नाओमी ओसाका ने सीधे सेटों में जीत दर्ज करके आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां उनका मुकाबला सेरेना विलियम्स से हो सकता है।

ओसाका ने 35 वर्षीय सीह सु वेई को 6-2, 6-2 से हराकर अपनी लगातार 19वीं जीत दर्ज की। उनका अगला मुकाबला सेरेना और दूसरी वरीयता प्राप्त सिमोना हालेप के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा।

ओसाका ने मैच के बाद कहा, ‘‘अमूमन मैं ड्रा पर गौर नहीं करती लेकिन यहां हर कोई मुझसे ड्रा की बात कर रहा है इसलिए मेरे पास यह जानने के अलावा कोई विकल्प नहीं है कि मेरा अगला प्रतिद्वंद्वी कौन है। यह वास्तव में मजेदार होने वाला है। ’’

तीसरी वरीयता प्राप्त ओसाका ने सीह के खिलाफ तीखी सर्विस की। उन्होंने सात ऐस जमाये और अपनी पहली सर्विस पर केवल दो अंक गंवाये और एक बार भी उनकी सर्विस नहीं टूटी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: आदेश का पालन नहीं हुआ तो उपसंचालक पर कार्रवाई, स्कूल बस नियमों को नजरअंदाज करने वाली स्कूलों को नोटिस जरूरी

भारतWest Bengal Elections 2026: दूसरे चरण की वोटिंग के लिए शरारती तत्वों द्वारा 'बम' के इस्तेमाल रोकने के लिए NIA तैनात

क्राइम अलर्टबिहार के बेतिया जिले में 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची को मक्के की खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

भारतPM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, शुरू हुई 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

कारोबारMP Cabinet: छात्रवृत्ति 1550 से बढ़कर 10000 प्रतिमाह, चिकित्सा शिक्षा, आंगनवाड़ी एवं सिंचाई योजना के लिए 490 करोड़, मोहन कैबिनेट के फैसले

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!