लाइव न्यूज़ :

लोकाटेली के गोल से युवेंटस ने टोरिनो को 1-0 से हराया

By भाषा | Updated: October 3, 2021 10:39 IST

Open in App

मिलान, तीन अक्टूबर (एपी) मैनुएल लोकाटेली के अंतिम क्षणों में किये गये गोल की मदद से युवेंटस ने इटालियन फुटबॉल लीग सेरी ए के मैच में टोरिनो को 1-0 से हराया।

मैच जब गोलरहित बराबरी की तरफ बढ़ रहा था तब लोकाटेली ने 86वें मिनट में यह महत्वपूर्ण गोल किया। युवेंटस की सात मैचों में यह तीसरी जीत है और वह 11 अंक के साथ तालिका में आठवें स्थान पर पहुंच गया है।

इस बीच मैाजूदा चैंपियन इंटर मिलान ने सासुओलो को 2-1 से हराकर नैपोली के बाद दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। नैपोली के छह मैचों में 18 और इंटर मिलान के सात मैचों में 17 अंक हैं।

सासुओलो की तरफ से डोमेनिको बेर्राडी ने 22वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किया। एडिन जेका ने मैदान पर उतरने के तुरंत बाद 58वें मिनट में इंटर की तरफ से बराबरी का गोल किया जबकि लॉटेरो मार्टिनेज ने 78वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की।

एक अन्य मैच में सालेरनिटाना ने जेनोवा को 1-0 से हराकर सेरी ए में 22 साल में अपनी पहली जीत दर्ज की। इस टीम ने 22 साल बाद शीर्ष डिवीजन में वापसी की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!