लाइव न्यूज़ :

द हंड्रेड में नार्दर्न सुपरचार्जर्स के लिये खेलेगी जेमिमाह

By भाषा | Updated: May 29, 2021 14:44 IST

Open in App

मुंबई , 29 मई भारत की युवा बल्लेबाज जेमिमाह रौद्रिगेज 21 जुलाई से ब्रिटेन में होने वाली पहली ‘ द हंड्रेड’ श्रृंखला में नार्दर्न सुपरचार्जर्स के लिये खेलेगी ।

बीस वर्ष की जेमिमाह के साथ भारत की टी20 कप्तान हरमनप्रीम कौर, उपकप्तान स्मृति मंधाना, सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और हरफनमौला दीप्ति शर्मा भी टूर्नामेंट में खेलेगी । सौ गेंद के टूर्नामेंट में आठ पुरूष और आठ महिला टीमें भाग ले रही हैं ।

जेमिमाह ने बीबीसी ‘स्टम्प्ड ’ पॉडकास्ट में कहा ,‘‘मुझे इसका इंतजार है ।यह कुछ नया और कुछ अलग है ।’’

जेमिमाह को 16 जून से इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट के लिये भारतीय टीम में शामिल किया गया है जिसके बाद तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेले जायेंगे ।

वह फिलहाल महिला टीम के साथ यहां 14 दिन के पृथकवास पर है।

इंग्लैंड की विश्व कप विजेता कप्तान लौरेन विनफील्ड हिल नार्दर्न सुपरचार्जर्स की कप्तान होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

क्रिकेटघुटना पूरी तरह से ठीक नहीं?, क्या अगले मैच में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, जानें क्या कहा?

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!