लाइव न्यूज़ :

जेहान दारुवाला ने फार्मूला टू 2021 सत्र में दर्ज की दूसरी जीत

By भाषा | Updated: December 11, 2021 17:01 IST

Open in App

अबुधाबी, 11 दिसंबर भारत के जेहान दारुवाला ने शनिवार को यहां दबाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2021 फॉर्मूला टू (एफटू) सत्र में अपनी दूसरी जीत दर्ज की।

  मुंबई के 23 वर्षीय खिलाड़ी ने फीचर रेस के लिए 10वें स्थान से क्वालीफाई करने के बाद पोल पोजीशन (शीर्ष स्थान) से स्प्रिंट रेस शुरू की थी।

कार्लिन टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले इस भारतीय ने शुरुआत में अपनी बढ़त कायम रखी लेकिन बाद में ब्राजील के फेलिपे द्रुगोविच ने उन्हें कड़ी टक्कर दी और उनसे आगे निकल गये।

जेहान ने आखिरी क्षणों में शानदार वापसी करते हुए ब्राजील के खिलाड़ी को दो सेकेंड से पछाड़ दिया।

आस्ट्रेलिया के ऑस्कर पियस्ट्री तीसरे स्थान पर रहते हुए फॉर्मूला टू सत्र का खिताब अपने नाम किया।

फॉर्मूला टू स्प्रिंट रेस में पिछले साल बहरीन और इस साल की शुरुआत में मोंजा के बाद जेहान के करियर की यह तीसरी जीत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!