लाइव न्यूज़ :

गोवा के खिलाफ जमशेदपुर की कोशिश छह मैचों के अजेय क्रम को बरकरार रखने की

By भाषा | Updated: December 22, 2020 18:28 IST

Open in App

वास्को (गोवा) 22 दिसंगर जमशेदपुर एफसी की टीम इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में बुधवार को यहां एफसी गोवा के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसकी कोशिश मौजूदा सत्र में छह मैच की अजेय क्रम को बरकरार रखने पर होगी।

चेन्नइयिन एफसी के हाथों पहले मैच में मिली हार के बाद कोच ओवेन कोयले की टीम ने शानदार इच्छाशक्ति दिखाते हुए पिछले छह मैच से खुद को अजेय रखा है। बीते तीन मैचों में इस टीम ने सिर्फ एक गोल खाने के साथ दो क्लीन शीट हासिल किए हैं।

टीम के अब तक के प्रदर्शन से खुश कोयले ने कहा, ‘‘हर मैच के साथ मेरे खिलाड़ी बेहतर होते जा रहे हैं। हमने उन क्षेत्रों पर ध्यान दिया है, जहां हमें सुधार की जरूरत थी। लड़कों ने इसमें हमारा साथ दिया है। जब आपके पास ऐसा दल हो तो आप अच्छा परिणाम हासिल कर सकते हैं।’’

यह मुकाबला दो ऐसे खिलाड़ियों के बीच की भिड़ंत का गवाह बनेगा, जिन्होंने मौजूदा सत्र में सबसे अधिक गोल किए हैं। इगोर एंगुलो और नेरीजुस वाल्सकिस। इन दोनों के नाम 6-6 गोल हैं। दोनों अपने टीमों के लिए काफी अहम रहे हैं। दोनों ने अपनी टीमों के कुल लोगों के 75 फीसदी गोल किए हैं

जमशेदपुर के लिए कुछ खिलाड़ियों का चोटिल होना चिंता की बात है लेकिन इस टीम को खुशी है कि अइतोर मोनरॉय वापसी कर रहे हैं। मोनरॉय एक मैच के लिए निलंबित थे।

इस बीच, गोवा की टीम अपने रक्षापंक्ति के साथ संघर्ष करती नजर आ रही है। इस टीम का डिफेंस उसकी कमजोरी बनकर उभरा है। बीते दो मैचों में इस टीम के गोल पोस्ट के पास 29 शॉट्स लगे है जिसमें 10 निशाने पर था चिंता की बात यह है कि यह टीम लगातार दो मैच हार चुकी है।

कोच जुआन फेरांडो की नजर हालांकि भविष्य पर है। वह पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहते।

कोच ने कहा, ‘‘हमारे लिए आज ज्यादा अहम है और वह जमशेदपुर है। हां मैं दुखी हूं लेकिन जो बीत गया उसे नहीं बदल सकता। हमारी तैयारी अपनी रणनीति पर बने रहने की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran Travel Advisory: ईरान की यात्रा से बचें, भारत सरकार की नागरिकों को सख्त चेतावनी, 'हवाई या सड़क मार्ग का न करें इस्तेमाल'

भारतअच्छे कामों के लिए नौकरशाही की हौसला अफजाई भी जरूरी

भारतगिरेबां में झांकने की जरूरत: क्या शहर स्मार्ट हुए ?

क्रिकेटपहली बार एमआई ने एक ही आईपीएल सीजन में वानखेड़े स्टेडियम में लगातार 3 मैच हारे?, MI की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार

क्रिकेटहमारे टॉप-3 बल्लेबाज और खुद मैं रन बनाने में हो रहे फेल?, हार्दिक पांड्या ने कहा-अकील हुसैन ने कमर तोड़ी, 24 गेंद, 17 रन और 4 विकेट?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!