लाइव न्यूज़ :

अय्यर का अर्धशतक, केकेआर के सात विकेट पर 165 रन

By भाषा | Updated: October 1, 2021 21:34 IST

Open in App

दुबई, एक अक्टूबर सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर की एक और धमाकेदार पारी से कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में शुक्रवार को यहां सात विकेट पर 165 रन बनाये।

अय्यर (49 गेंदों पर 67, नौ चौके, एक छक्का) ने राहुल त्रिपाठी (26 गेंदों पर 34 रन, तीन चौके, एक छक्का) के साथ दूसरे विकेट के लिये 72 रन जोड़कर टीम को शुरुआती झटके से उबारा। इन दोनों के अलावा नितीश राणा ने 18 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 31 रन का योगदान दिया।

इन तीनों ने जो मंच तैयार किया केकेआर के बाकी बल्लेबाज उसका फायदा नहीं उठा पाये। केकेआर ने आखिरी पांच ओवर में 44 रन बनाये और चार विकेट गंवाये। मोहम्मद शमी (23 रन देकर एक) और अर्शदीप सिंह (32 रन देकर तीन) ने अंतिम दो ओवर में केवल 14 रन दिये। बीच के ओवरों में लेग स्पिनर रवि बिश्नोई (22 रन देकर दो) ने बल्लेबाजों पर अंकुश लगाये रखा।

शुभमन गिल (सात) फिर से केकेआर को अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रहे। अर्शदीप सिंह ने उन्हें तेजी से अंदर की तरफ आती गेंद पर बोल्ड किया। दूसरे सलामी बल्लेबाज अय्यर ने हालांकि अपनी अच्छी फार्म बरकरार रखी। उन्होंने अपने नैसर्गिक अंदाज में कई अच्छे शॉट लगाये और पावरप्ले तक स्कोर 48 रन पर पहुंचाया।

अय्यर का प्रत्येक शॉट जानदार था तो त्रिपाठी भी जल्द टीम की रणनीति के अनुरूप आक्रामक हो गये। उन्होंने बायें हाथ के स्पिनर फैबियन एलेन पर पारी का पहला छक्का और फिर नाथन एलिस पर दो करारे चौके लगाये, लेकिन बिश्नोई की गुगली पर उनकी टाइमिंग सही नहीं थी। दीपक हुड्डा ने लांग ऑन पर हवा में लहराता कैच लेने में गलती नहीं की।

अय्यर ने 39 गेंदों पर आईपीएल का अपना दूसरा अर्धशतक पूरा करने के बाद एलेन की गेंद डीप मिडविकेट पर छह रन के लिये भेजकर टीम का स्कोर तिहरे अंक में पहुंचाया। इसके बाद उन्होंने एलिस पर दो दर्शनीय चौके लगाये जिनमें ताकत और कौशल का अद्भुत मेल था। लेकिन बिश्नोई की गुगली पर स्लॉग स्वीप करने के प्रयास में उन्होंने आसान कैच दे दिया।

कप्तान इयोन मोर्गन (दो) की खराब फॉर्म जारी रही। राणा ने एलिस और अर्शदीप पर छक्के जड़ने के बाद सीमा रेखा पर कैच थमाया। अर्शदीप ने दिनेश कार्तिक (11) को आखिरी गेंद पर बोल्ड किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!