लाइव न्यूज़ :

वार्नर की क्षमता पर संदेह करना कतई उचित नहीं : मैक्सवेल

By भाषा | Updated: October 19, 2021 17:43 IST

Open in App

अबुधाबी, 19 अक्टूबर आस्ट्रेलिया के आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने कहा कि डेविड वार्नर की क्षमता पर संदेह करना कतई उचित नहीं है और उन्हें विश्वास है कि यह स्टार सलामी बल्लेबाज टी20 विश्व कप के दौरान फॉर्म में वापसी करने में सफल रहेगा।

वार्नर अभी बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। मई में उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें कप्तानी से हटा दिया था जबकि यूएई में दूसरे चरण में उन्हें अंतिम एकादश में भी जगह नहीं मिली थी।

यूएई में उन्होंने सनराइजर्स के लिये जो दो मैच खेले उनमें शून्य और दो रन बनाये। आस्ट्रेलिया के न्यूजीलैंड के खिलाफ सोमवार को पहले अभ्यास मैच में वह पहली गेंद पर आउट हो गये थे।

ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार मैक्सवेल ने कहा, ‘‘यदि आप डेवी (वार्नर) की क्षमता पर संदेह करते हैं तो यह कतई सही नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह जल्द ही फॉर्म में वापसी करेगा। वह तीनों प्रारूपों का सुपरस्टार है। उसने ढेर सारे रन बनाये है। उसकी गणना खेल के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में होगी।’’

वार्नर ने पिछले एक साल में खेल के सबसे छोटे प्रारूप में अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है लेकिन उन्हें अपने साथियों का समर्थन हासिल है जिनमें सीमित ओवरों की टीम के कप्तान आरोन फिंच भी शामिल हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में वार्नर के आउट होने के बारे में मैक्सवेल ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से मार्टिन गुप्टिल ने उसका शानदार कैच लिया। लगता है कि गुप्टिल हमारे खिलाफ ही ऐसा क्षेत्ररक्षण करता है।’’

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की तरफ से शानदार प्रदर्शन करने वाले मैक्सवेल का मानना है कि साथी आलराउंडर मिशेल मार्श टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मिशेल मार्श के लिये यह बहुत बड़ा टूर्नामेंट होगा। मुझे नहीं लगता कि मैंने कभी किसी को उसकी तरह गेंद को हिट करते हुए देखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 16 April 2026: आज इन 6 राशियों के लिए राह आसान, धन प्राप्ति की ढेरों संभावनाएं

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!