लाइव न्यूज़ :

यूरोप-दक्षिण अमेरिका खिताबी मुकाबले में भिड़ेंगे इटली और अर्जेंटीना

By भाषा | Updated: September 28, 2021 20:55 IST

Open in App

नियोन (स्विट्जरलैंड) 28 सितंबर (एपी) वैश्विक फुटबॉल का संचालन करने वाले फीफा से तकरार के बीच यूएफा (यूरोपीय फुटबॉल संघों के संघ) और कोनमेबोल (दक्षिण अमेरिका में फुटबॉल का शासी निकाय) ने आपसी संबंध को मजबूत करने के लिए अपने-अपने चैम्पियनों इटली और अर्जेंटीना की टीमों के बीच अगले साल मैच कराने का फैसला किया है।  

यूईएफा ने मंगलवार को पुष्टि की कि अंतर-महाद्वीपीय खेल के तीन सत्र आयोजित किये जायेंगे जिसका पहला मुकाबला अगले साल जून में होगा। इसके स्थल को लेकर अभी फैसला नहीं हुआ है।

यह मुकाबला  हालांकि नेपल्स में हो सकता है जिसने अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी डिएगो माराडोना के नाम पर स्टेडियम का नाम रखा है। माराडोना ने 1987 और 1990 में नेपोली को दो बार सिरी ए चैम्पियन बनाने में मदद की थी।

यूएफा और कोनमेबोल ने फीफा की उस योजना का विरोध किया है जिसमें विश्व कप को हर दो साल में आयोजित करने का जिक्र है।

यूएफा के बयान के मुताबिक, ‘‘ दोनों संगठनों द्वारा किए गए समझौते के मुताबिक फिलहाल महाद्वीपीय विजेताओं के बीच मुकाबले के तीन सत्र का आयोजन होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!