लाइव न्यूज़ :

श्रीजेश की जगह भरना मुश्किल होगा : करकेरा

By भाषा | Updated: December 11, 2021 13:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर पी आर श्रीजेश को विश्राम दिये जाने के कारण एशियाई चैंपियन्स ट्राफी (एसीटी) के लिये भारतीय हॉकी टीम में चुने गये गोलकीपर सूरज करकेरा का मानना है कि इस अनुभवी गोलकीपर की जगह भरना मुश्किल होगा।

छब्बीस वर्षीय करकेरा भारत की तरफ से आखिरी बार 2019 में तोक्यो ओलंपिक परीक्षण प्रतियोगिता में खेले थे।

करकेरा ने ढाका में होने वाली प्रतियोगिता से पूर्व कहा, ‘‘मैं लंबे समय के बाद भारत के लिये खेलने का मौका पाकर वास्तव में उत्साहित हूं। जब भी आपको भारतीय जर्सी पहनने का मौका मिलता है तो बेहद खुशी मिलती है। मैं बिल्कुल भी नर्वस नहीं हूं क्योंकि हमने अच्छी तरह से अभ्यास किया है। मुझे स्वयं पर और अपनी क्षमताओं पर पूरा भरोसा है।’’

करकेरा के सामने अनुभवी गोलकीपर श्रीजेश की जगह भरने की चुनौती होगी जिन्हें टूर्नामेंट से विश्राम दिया गया है।

करकेरा ने कहा, ‘‘पीआर श्रीजेश पिछले कई वर्षों से भारत के लिये लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी जगह भरना बहुत मुश्किल होगा, लेकिन मुझे जब भी मौका मिलेगा मैं अपना शत प्रतिशत देने की कोशिश करूंगा।"

उन्होंने कहा, "हम उनसे इतने लंबे समय से सीख रहे हैं। वह गोलपोस्ट में अभ्यास के दौरान हम सभी के साथ अपना अनुभव साझा करते हैं और हमें बहुत सारे गुर सिखाते हैं। इसलिए मेरी बड़ी जिम्मेदारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!