लाइव न्यूज़ :

आईओसी की ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आश्वस्त करने की कोशिश

By भाषा | Updated: May 28, 2021 11:52 IST

Open in App

लुसाने, 28 मई (एपी) अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से कहा है कि तोक्यो खेलों के आयोजकों को कोविड—19 मामलों से जुड़े दायित्वों से मुक्त करने संबंधी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करना किसी भी प्रमुख खेल प्रतियोगिता का आम चलन है।

यह मसला तब उठा जब आईओसी अध्यक्ष थामस बाक खिलाड़ियों के प्रतिनिधित्व वाले आधिकारिक ओलंपिक आयोग के दो दिवसीय आनलाइन सम्मेलन से जुड़े सवालों का जवाब दे रहे थे।

बाक ने कहा, ''मैं जानता हूं कि आपमें से कई के लिये यह चिंता का विषय है।''

इसके बाद उन्होंने आईओसी की मुख्य संचालन अधिकारी लाना हदाद को इसका जवाब देने के लिये कहा और इसे विशे​षज्ञ का उत्तर करार दिया।

यह दस्तावेज पारंपरिक प्रवेश फार्म में शामिल किया गया है जिसमें ओलंपिक खिलाड़ियों को अनिवार्य रूप से हस्ताक्षर करने होंगे।

हदाद ने कहा, ''यह वास्तव में पारदर्शिता और खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सूचित सहमति सुनिश्चित करने के लिये किया गया है। बड़ी प्रतियोगिताओं के आयोजकों में इस तरह के प्रवेश फार्म का आम चलन है और यह भी उसी के अनुरूप है।''

खिलाड़ियों के समूह का कहना है कि 23 जुलाई से आठ अगस्त के बीच होने वाले तोक्यो ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले 11,000 खिलाड़ियों पर बहुत अधिक जोखिम और जिम्मेदारी डाली जा रही है।

आईओसी और जापान सरकार कहते रहे हैं कि खेल सुरक्षि​त होंगे क्योंकि इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आम जनता से अलग थलग रखा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!