लाइव न्यूज़ :

आईओसी ने तोक्यो ओलंपिक आयोजन की तरफ एक कदम और आगे बढ़ाया

By भाषा | Updated: April 28, 2021 10:09 IST

Open in App

तोक्यो, 28 अप्रैल (एपी) अंतरराष्टूीय ओलंपिक समिति (आईओसी) और स्थानीय आयोजकों ने कोविड-19 महामारी के दौरान ओलंपिक से जुड़ी नियम पुस्तिका जारी करके एक साल के लिये स्थगित किये इन खेलों के आयोजन की तरफ एक और कदम बढ़ाया।

इस नियम पुस्तिका के दूसरे संस्करण को जारी करने का समय आदर्श नहीं है क्योंकि तोक्यो, ओसाका और कई अन्य शहरों में कोविड-19 के कारण स्थिति नाजुक बनी हुई है तथा जापान में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 10,000 से ऊपर चली गयी है।

ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिये पुस्तिका बुधवार को जारी की गयी जबकि अन्य भागीदारों के लिये शुक्रवार को जारी की जाएगी।

जापान में आपातकाल की स्थिति बनी हुई है। कई शहरों में लॉकडाउन लगा है तथा बेसबॉल के मैच खाली स्टेडियमों में खेले जा रहे हैं।

सर्वेक्षणों में लगातार बताया जा रहा है कि 70 से 80 प्रतिशत जापानी ओलंपिक आयोजन के खिलाफ हैं।

जापान की केवल एक प्रतिशत जनसंख्या का टीकाकरण किया गया है और 23 जुलाई को जब ओलंपिक खेल शुरू होंगे तब तक इसमें बहुत अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि जापानी खिलाड़ियों का टीकाकरण नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!