लाइव न्यूज़ :

चोटिल विलियमसन इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर, डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलेंगे

By भाषा | Updated: June 9, 2021 19:57 IST

Open in App

जसजस

आवश्यक

.बर्मिंघम खेल24

खेल विलियमसन चोट

कोहनी की चोट के कारण विलियमसन इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर

बर्मिंघम, नौ जून न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन बायीं कोहनी में लगी चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए ताकि भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल से पहले आराम मिल सके ।

बायें हाथ के बल्लेबाज टॉम लाथम 10 जून से शुरू हो रहे टेस्ट में विलियमसन की जगह कप्तानी करेंगे ।

लाथम तीसरी बार न्यूजीलैंड की कमान संभालेंगे । अंतिम एकादश में विलियमसन की जगह विल यंग लेंगे ।

कोच गैरी स्टीड ने कहा कि कुछ समय से विलियमसन चोट से परेशान थे । उन्होंने कहा ,‘‘ केन के लिये यह आसान फैसला नहीं था लेकिन यही सही फैसला है।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ यह फैसला आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप को ध्यान में रखकर लिया गया है । हमें यकीन है कि वह 18 जून से होने वाले मैच तक फिट हो जायेगा ।’’

लाथम ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘मुझे यकीन है कि वह विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेलेगा । हमने एहतियातन उसे आराम दिया है ।विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप से पहले उसका पूरा फिट होना जरूरी है ।’’

नील वेगनेर, टिम साउदी और काइल जैमीसन को आराम देने के बारे में उन्होने कहा ,‘‘ हमारी नजरें फाइनल पर है जो हमारे लिये काफी महत्वपूर्ण मैच है । इसमें हमें ऐसा प्रदर्शन करना है जिस पर हमें गर्व हो । हम 11 या 12 को उस पर फैसला लेंगे ।’’

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल 18 जून से साउथम्पटन में खेला जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!