लाइव न्यूज़ :

भारत के टेस्ट विशेषज्ञों ने बीकेसी पर किया कड़ा अभ्यास

By भाषा | Updated: November 16, 2021 17:00 IST

Open in App

मुंबई, 16 नवंबर तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा समेत भारत के टेस्ट विशेषज्ञों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला की तैयारी के लिये यहां बांद्रा कुर्ला परिसर पर आयोजित लघु शिविर में दूसरे दिन नेट पर कड़ा अभ्यास किया ।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट 25 नवंबर से कानपुर में होगा । दूसरा टेस्ट तीन दिसंबर से वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जायेगा ।

पहले दिन फोकस कप्तान अजिंक्य रहाणे पर रहा जबकि दूसरे दिन ईशांत और जयंत यादव ने काफी अभ्यास किया । भारत के लिये 104 टेस्ट खेल चुके ईशांत ने सुबह और दोपहर दोनों सत्रों में गेंदबाजी की ।

लंबे समय बाद टेस्ट टीम में लौटे जयंत ने भी आफ स्पिन गेंदबाजी का अभ्यास किया । विराट कोहली की गैर मौजूदगी में कप्तानी कर रहे रहाणे और उपकप्तान चेतेश्वर पुजारा ने नेट पर लंबा समय बिताया ।

युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने भी नेट पर अभ्यास किया । विकेटकीपर रिधिमान साहा और के एस भरत के अलावा तेज गेंदबाज उमेश यादव और हरफनमौला वाशिंगटन सुंदर ने भी अभ्यास किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदुश्मन से प्यार और अपनों से तकरार?, राहुल-पंत से बहस और किंग कोहली से हंसी-मजाक, वाह रे संजीव गोयनका?, तस्वीरें और वीडियो वायरल

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

क्रिकेटडोसा-इडली-सांभर-चटनी गाने पर बवाल?, बीसीसीआई से शिकायत, आरसीबी से क्यों चिढ़े सीएसके फैंस?, वीडियो

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएसः नमाज़ अदा करने, कलमा पढ़ने और टोपी पहनने के लिए किया मजबूर?, मेल कर्मचारी ने कहा- तुम्से बच्चा नहीं हो रहा है तो अपनी पत्नी को मेरे पास भेजो?

भारतKurnool Tragedy: श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी की टैंकर से टक्कर, 8 की मौत; पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!