लाइव न्यूज़ :

पहले आईएसएसएफ प्रेसिडेंट्स कप में खेलेगी भारत की सात सदस्यीय निशानेबाजी टीम

By भाषा | Updated: November 4, 2021 15:48 IST

Open in App

व्रोक्लॉ, चार नवंबर भारत की सात सदस्यीय टीम पहले आईएसएसएफ प्रेसिडेंट्स कप में भाग लेगी जो तोक्यो ओलंपिक के बाद सौरभ चौधरी और मनु भाकर जैसे युवा निशानेबाजों का पहला सीनियर टूर्नामेंट होगा ।

ओलंपिक के बाद विश्व रैंकिंग के आधार पर राइफल और पिस्टल व्यक्तिगत वर्ग में शीर्ष 12 निशानेबाजों को आमंत्रित किया गया है । इसमें विजेताओं को गोल्डन टारगेट और वर्ष के सर्वश्रेष्ठ निशानेबाज के खिताब भी मिलेंगे ।

चौधरी और भाकर के अलावा अभिषेक वर्मा, यशस्विनी देसवाल, राही सरनोबत, चिंकी यादव और अंजुम मुद्गिल भी इसमें भाग लेंगे । राष्ट्रीय कोच समरेश जंग और दीपाली देशपांडे उनके साथ जायेंगे ।

ऐश्वर्य तोमर को भी न्यौता मिला है लेकिन उनके कोच की सलाह पर फिटनेस कारणों से भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ ने उन्हें नहीं भेजने का फैसला किया है ।

चौधरी और वर्मा पुरूषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में भारतीय चुनौती पेश करेंगे जबकि भाकर और देसवाल महिला वर्ग में उतरेंगी । अंजुम महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में भाग लेगी ।

महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल में सरनोबत, भाकर और यादव खेलेंगी ।

टूर्नामेंट में विजेता को 15000 डॉलर, उपविजेता को 12000 डॉलर दिये जायेंगे । वहीं तीसरे स्थान पर रहने वाले को 10000 डॉलर मिलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!