लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिये विदेशों का दौरा करेगी भारतीय महिला फुटबॉल टीम

By भाषा | Updated: September 24, 2021 16:05 IST

Open in App

जमशेदपुर, 24 सितंबर भारतीय महिला फुटबॉल टीम स्वदेश में 2022 में होने वाले एएफसी एशिया कप की तैयारियों के सिलसिले में कई अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेलेगी जिसकी शुरुआत अगले सप्ताह यूएई के दौरे से होगी।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार जमशेदपुर में शिविर में अभ्यास कर रही भारतीय टीम संयुक्त अरब अमीरात और ट्यूनिशिया के खिलाफ दो मैत्री मैच खेलेगी। टीम 30 सितंबर को यूएई के लिये रवाना होगी।

भारतीय टीम इसके बाद बहरीन जाएगी जहां वह मेजबान देश के अलावा चीनी ताइपै के खिलाफ भी मैत्री मैच खेलेगी।

इसके बाद यदि टीम को स्वीडन जाने की अनुमति मिलती है तो वह वहां स्वीडिश लीग की टीमों के खिलाफ खेलेगी।

मुख्य कोच थामस डेनरबाइ ने कहा, ‘‘यूएई, ट्यूनिशिया, चीनी ताइपै और बहरीन के खिलाफ चार मैच खेलने के अलावा हम स्वीडिश प्रीमियर लीग की दो टीमों के खिलाफ भी मैच खेलेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम अभी उस देश में यात्रा संबंधी प्रोटोकॉल को सुलझाने की प्रक्रिया में हैं क्योंकि (कोविड-19 के कारण) स्वीडन में अब भी भारतीय नागरिकों को प्रवेश की अनुमति नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट11 चौके 5 छक्के, साई सुदर्शन का तूफानी शतक, GT ने बनाया 205

भारतबनारस और लखनऊ यूनिवर्सिटी में थम नहीं रही रैगिंग की शिकायतें, यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन की एंटी रैगिंग कमेटी की रिपोर्ट से हुआ खुलासा

क्रिकेटRCB vs GT: साई सुदर्शन ने आरसीबी के खिलाफ 57 गेंदों में जड़ा अपना पहला IPL शतक

भारत'सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार' के मंच से बोले लोकमत चेयरमैन विजय दर्डा, संगीत साधकों को बताया राष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर

भारत'सुर और संगीत शाश्वत है': लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार के मंच से बोले डॉ. विजय दर्डा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!