लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक कट आफ सूची पर सूचना के अभाव पर भारतीय टेनिस खिलाड़ियों ने सवाल उठाये

By भाषा | Updated: July 12, 2021 22:02 IST

Open in App

(अमनप्रीत सिंह)

नयी दिल्ली, 12 जुलाई तोक्यो ओलंपिक में भागीदार को लेकर तस्वीर स्पष्ट नहीं होने से भारत के टेनिस खिलाड़ी पात्रता के मानदंडों को लेकर असमंजस में हैं क्योंकि उनसे निचली रैकिंग वाले खिलाड़ियों की भागीदारी की पुष्टि हो गई है जबकि उन्हें पता नहीं है कि कट आफ सीमा क्या होगी ।

रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की संयुक्त रैंकिंग 14 जून की समय सीमा पर 113 थी लेकिन वे कट में प्रवेश नहीं कर सके । कई खिलाड़ियों के नाम वापिस लेने से रिक्त हुए स्थान अगले दावेदार खिलाड़ियों को दिये गए हैं ।

पूर्व में कट में प्रवेश नहीं कर सके कई खिलाड़ियों ने ओलंपिक खेलने की पुष्टि की है जबकि आईटीएफ ने कट आफ मार्क की आधिकारिक घोषणा नहीं की है ।

बोपन्ना ने बेंगलुरू से पीटीआई से कहा ,‘‘ सबसे हैरानी की बात यह है कि तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने की समय सीमा निकल चुकी है लेकिन हमें यह पता नहीं है कि कट आफ रैंकिंग क्या थी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं विम्बलडन के लिये लंदन में था तब मैने एटीपी से पूछा लेकिन उनके पास कोई ठोस जवाब नहीं है । ’’

एकल खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन ने कहा ,‘‘मुझे प्रक्रिया के बारे में ज्यादा पता नहीं है । लेकिन मेरा मानना है कि सूची चेक करने का आसान तरीका होना चाहिये । इस पर स्पष्टीकरण की जरूरत है ताकि खिलाड़ी तैयार हो सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!