लाइव न्यूज़ :

मलेशिया की इली के साथ परिणय सूत्र में बंधे भारतीय हॉकी कप्तान मनप्रीत

By भाषा | Updated: December 16, 2020 20:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर तोक्यो ओलंपिक की तैयारियों के बीच भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह अपनी मंगेतर मलेशिया की इली सिद्दीकी के साथ बुधवार को जालंधर में परिणय सूत्र में बंध गए ।

इली और मनप्रीत आठ साल से एक दूसरे को जानते हैं । मलेशिया में 2012 में सुल्तान जोहोर कप जूनियर हॉकी टूर्नामेंट के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी , जब मनप्रीत भारतीय जूनियर टीम के कप्तान थे ।

जालंधर के मीठापुर के रहने वाले मनप्रीत और इली का विवाह जीटीबी नगर गुरूद्वारे पर संपन्न हुआ । कोरोना महामारी को ध्यान में सीमित संख्या में मेहमानों को आमंत्रित किया गया था । भारतीय टीम के मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी मनदीप सिंह, तलविंदर सिंह, वरूण कुमार, दिलप्रीत सिंह, गुरसाहिबजीत सिंह और शमशेद सिंह विवाह समारोह में शामिल हुए ।

भारतीय टीम का बेंगलुरू के भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र स्थित अभ्यास शिविर हाल ही में खत्म हुआ है । कोरोना लॉकडाउन के दौरान खिलाड़ी इसी केंद्र पर थे । मनप्रीत समेत छह हॉकी खिलाड़ी अगस्त में कोरेाना पॉजिटिव भी पाये गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!