लाइव न्यूज़ :

उड़ान निलंबित होने से पोलैंड में ओलंपिक क्वालीफायर विश्व रिले में भाग नहीं ले सकेंगे भारतीय एथलीट

By भाषा | Updated: April 28, 2021 20:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल हिमा दास और दुती चंद जैसे भारतीय एथलीटों की टीम पोलैंड में एक और दो मई को होने वाली ओलंपिक क्वालीफाईंग प्रतियोगिता विश्व एथलेटिक्स रिले में भाग नहीं ले सकेगी क्योंकि देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण भारतीय टीम की एम्सटर्डम के लिये उड़ान स्थगित कर दी गयी है।

भारत की महिला चार गुणा 100 मीटर और पुरुष चार गुणा 400 मीटर दौड़ रिले टीमों को गुरुवार को तड़के केएलएम उड़ान से एम्सटर्डम के लिये रवाना होना था लेकिन नीदरलैंड की सरकार ने भारत से उड़ानों को निलंबित कर दिया है जो सोमवार से प्रभावी हो गया है।

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने पोलैंड़ के सिलेसिया पहुंचने के लिये किसी भी अन्य मार्ग की वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था करने की कोशिश की । भारत से पोलैंड के लिये सीधी उड़ान नहीं है । टूर्नामेंट एक और दो मई को होना है।

एएफआई अध्यक्ष आदिले सुमरिवाला ने कहा ,‘‘ हम इस समय बहुत निराश हैं । भारत से पोलैंड के बीच कोई सीधी उड़ान नहीं है । सर्वश्रेष्ठ उपायों के बावजूद दूसरी उड़ान से टीम को भेजा नहीं जा सकता ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ पिछले 24 घंटे से हम विकल्प तलाश रहे हैं । आयोजकों, विश्व एथलेटिक्स, विभिन्न वाणिज्य दूतावासों से लगातार बात कर रहे हैं । कहीं से कुछ नहीं हो सका ।’’

महिला टीम में हिमा और दुती के अलावा एस धनलक्ष्मी, अर्चना सुसींद्रन, हिमाश्री रॉय और ए टी दानेश्वरी शामिल थी । भारत को चार गुणा 400 मीटर पुरुष रिले में भी भाग लेना था। महिला चार गुणा 400 मीटर टीम दो खिलाड़ियों के अनफिट होने के कारण हट गयी थी।

विश्व रिले में शीर्ष आठ पर रहने वाली टीमें तोक्यो ओलंपिक के लिये सीधे क्वालीफाई करेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!