लाइव न्यूज़ :

भारत को ओवल में छठे बल्लेबाज के तौर पर सूर्यकुमार को खिलाना चाहिए: दिलीप वेंगसरकर

By भाषा | Updated: August 28, 2021 20:44 IST

Open in App

पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप वेंगसरकर ने इंग्लैंड के खिलाफ दो सितंबर से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट के लिये छठे विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर मुंबई के सूर्यकुमार यादव को शामिल करने की वकालत की। भारत को तीसरे टेस्ट में पारी और 76 रन से हार का सामना करना पड़ा लेकिन कप्तान विराट कोहली मध्यक्रम की लगातार विफलता के बावजूद पांच विशेषज्ञ गेंदबाजों को खिलाने के पक्ष में हैं। पूर्व मुख्य चयनकर्ता वेंगसरकर ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि हमें अपने बल्लेबाजी लाइन-अप को मजबूत करने की जरूरत है जो हनुमा विहारी के बजाय सूर्यकुमार यादव को शामिल करके कर सकते हैं। हमें एक गेंदबाज को बाहर कर छठे बल्लेबाज के साथ उतरना चाहिए। ’’ भारत के महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने भी छह बल्लेबाजों के साथ खेलने का समर्थन किया है। वेंगसरकर का मानना है कि सूर्यकुमार में वह प्रतिभा और जज्बा मौजूद है जो अगले टेस्ट मैच में भारतीय टीम के लिये अंतर पैदा कर सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘कौशल के मामले में सूर्य इस भारतीय टीम के लिये सर्वश्रेष्ठ है और वह पिछले कुछ समय से टीम के साथ है। इससे पहले की देर हो जाये, उन्हें टीम में शामिल कर लिया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!