लाइव न्यूज़ :

अर्जेंटीना को हराकर भारत एफआईच प्रो लीग में चौथे स्थान पर

By भाषा | Updated: April 12, 2021 09:57 IST

Open in App

ब्यूनस आयर्स , 12 अप्रैल भारतीय पुरूष हॉकी टीम ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना को दूसरे मैच में 3 . 0 से हराकर एफआईएच प्रो लीग अंकतालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई ।

भारत के लिये हरमनप्रीत सिंह (11वां मिनट), ललित उपाध्याय (25वां) और मनदीप सिंह (58वां) ने गोल दागे । इससे पहले भारत ने पहले मैच में अर्जेटीना को शूटआउट में हराकर एक बोनस अंक हासिल किया था ।

इस जीत के बाद भारत के आठ मैचों में 15 अंक हो गए हैं और वह एफआईएच प्रो लीग अंकतालिका में चौथे स्थान पर है । आस्ट्रेलिया उससे एक अंक पीछे है ।

भारत, आस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना तोक्यो ओलंपिक में पूल ए में है जिसमें स्पेन, न्यूजीलैंड और जापान भी हैं ।

अर्जेंटीना प्रो लीग अंकतालिका में 12 मैचों में 11 अंक लेकर छठे स्थान पर है।

अर्जेंटीना ने शुरूआत काफी आक्रामक की लेकिन कृष्ण बहादुर पाठक ने मार्टिन फेरेइरो के दो शर्तिया गोल बचाये । हरमनप्रीत ने 11वें मिनटमें पेनल्टी कार्नर पर गोल करके भारत को बढत दिलाई ।

ललित ने दूसरे क्वार्टर में यह बढत दुगुनी कर दी । आखिरी सीटी बजने से दो मिनट पहले मनदीप ने तीसरा गोल किया ।

भारतीय गोलकीपर पाठक ने कहा ,‘‘ हमने डिफेंस में अच्छा प्रदर्शन किया । हमने गोल करने के मौके बनाकर गोल भी किये । हमें मिडफील्ड पर काम करना होगा ।’’

भारत अब आठ और नौ मई को ब्रिटेन में खेलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!