लाइव न्यूज़ :

मुझे नहीं लगता कि इससे बेहतर कुछ कर सकता था: सैमसन

By भाषा | Updated: April 13, 2021 00:01 IST

Open in App

मुंबई, 12 अप्रैल संजू सैमसन के शतक के बावजूद राजस्थान रॉयल्स को इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को यहां पंजाब किंग्स के खिलाफ बड़े स्कोर वाले मैच में चार रन से हार का सामना करना पड़ा जिसके बाद टीम के इस कप्तान ने कहा कि वह रॉयल्स को जीत दिलाना पसंद करते लेकिन इससे बेहतर कुछ नहीं कर सकते थे।

पंजाब किंग्स ने कप्तान लोकेश राहुल के 50 गेंद में पांच छक्कों और सात चौकों की मदद से 91 रन और दीपक हुड्डा (28 गेंद में 64 रन, छह छक्के, चार चौके) के साथ उनकी तीसरे विकेट के लिए 105 रन की तेजतर्रार साझेदारी की बदौलत छह विकेट पर 221 रन बनाए।

इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल कप्तानी पदार्पण में शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने संजू सैमसन (119 रन, 63 गेंद, 12 चौके, सात छक्के) के ताबड़तोड़ शतक के बावजूद सात विकेट पर 217 रन ही बना सकी।

सैमसन ने मैच के बाद कहा, ‘‘अपने अहसास को बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। अपनी टीम को जीत दिलाना पसंद करता। मुझे नहीं लगता कि मैं इससे बेहतर कुछ कर सकता था।’’

सैमसन को टीम को जीत दिलाने के लिए अंतिम गेंद पर छह रन की दरकार थी लेकिन वह बाउंड्री के समीप दीपक हुड्डा को कैच दे बैठे। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगा था कि मैंने छक्के के लिए गेंद को अच्छी तरह मारा है लेकिन ऐसा नहीं हुआ।’’

दोनों टीमों ने इस मुकाबले में काफी कैच टपकाए जिस पर सैमसन ने कहा, ‘‘कई कैच छूट जाते हैं और अच्छे कैच पकड़े भी जाते हैं। यह खेल का हिस्सा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

भारतParliament Special Session 2026: आज से विशेष सत्र शुरू, सदन में हंगामे की आहट, जानें कौन से मुद्दे अहम

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!