लाइव न्यूज़ :

हजारे ट्रॉफी : सोलंकी का शतक, बड़ौदा ने गोवा को पांच विकेट से मात दी

By भाषा | Updated: February 20, 2021 18:18 IST

Open in App

सूरत, 20 फरवरी विष्णु सोलंकी के शतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से बड़ौदा ने शनिवार को यहां एलीट ग्रुप ए मैच में गोवा को पांच विकेट से हराकर अपना विजय हजारे ट्राफी अभियान जीत से शुरू किया।

बल्लेबाजी का न्यौता देकर बड़ौदा ने गोवा को 263 रन पर आउट कर दिया और फिर सोलंकी (132 गेंद में 108 रन) के शतक तथा कप्तान कृणाल पंड्या (77 गेंद में 71 रन) और सलामी बल्लेबाज स्मिट पटेल (64 गेंद में 58 रन) के अर्धशतकों से यह लक्ष्य नौ गेंद रहते हासिल कर लिया।

गोवा के लिये स्नेहल कौथांकर 100 गेंद में 81 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे।

तेज गेंदबाज अतीत सेठ (50 रन देकर तीन विकेट) और बायें हाथ के स्पिनर पंड्या (62 रन देकर तीन विकेट) ने विकेट चटकाना जारी रखा जिससे कौथांकर को दूसरे छोर से कोई साथ नहीं मिला। लुकमान मेरीवाला ने भी दो विकेट हासिल किये।

कप्तान अमित वर्मा (24), विकेटकीपर केडी एकनाथ (43), सूयश प्रभुदेसाई (39), दर्शन मिसाल (20) और लक्ष्य गर्ग (23) अच्छी शुरूआत को बड़ी पारियों में तब्दील नहीं कर सके।

बड़ौदा ने सलामी बल्लेबाज केदार देवधर का विकेट शुरू में ही गंवा दिया लेकिन स्मित पटेल और सोलंकी ने दूसरे विकेट के लिये 95 रन की साझेदारी निभायी। सोलंकी ने गोवा के गेंदबाजों पर आसानी से शाट लगाये जिससे उनकी पारी में 12 चौके और एक छक्का शामिल रहा।

सोलंकी ने पंड्या के साथ तीसरे विकेट के लिये 138 रन की अहम भागीदारी निभायी। दोनों के विकेट एक साथ गिरे लेकिन निनाद रथवा (नाबाद 10) और अभिमन्यु सिंह राजपूत (नाबाद छह) ने टीम को 48.3 ओवर में जीत दिला दी।

अन्य मैचों में हैदराबाद ने त्रिपुरा को 113 रन से हराया जबकि छत्तीसगढ़ को गुजरात से तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

हैदराबाद ने तिलक वर्मा के नाबाद 156 रन और तन्मय अग्रवाल के 86 रन की पारियों से पांच विकेट पर 349 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में त्रिपुरा की टीम 236 रन ही बना सकी।

छत्तीसगढ़ की टीम ने शशांक चंद्राकर के 92 रन की मदद से 231 रन बनाये । गुजरात ने सात विकेट पर 232 रन बनाकर जीत हासिल की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेप्रथम स्थान पर 30 छात्रा?, कस्तूरबा गांधी विद्यालय की पहले बैच की सभी छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया

भारत'पहले चरण में 152 में से 110 सीटें जीतेंगे'?, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण से पहले गृह मंत्री अमित शाह की भविष्यवाणी, वीडियो

क्राइम अलर्ट22 वर्षीय पीड़िता के हाथ, बाजू और पैरों पर खरोंच के निशान?, मृत्यु से पहले राहुल मीणा से लड़ी, पोस्टमार्टम में क्रूरता का खुलासा, नाक की हड्डी टूटी थी?

भारतभीड़ की टेंशन खत्म! समर वेकेशन का सफर होगा सुहाना, रेलवे चलाएगा 18,262 स्पेशल ट्रेनें

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!