लाइव न्यूज़ :

हरकाज ने मेदवेदेव को बाहर किया, पिलिसकोवा सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: July 6, 2021 19:31 IST

Open in App

लंदन, छह जुलाई पोलैंड के 14वीं वरीयता प्राप्त हुबर्ट हरकाज ने मंगलवार को यहां दूसरी वरीयता प्राप्त दानिल मेदवेदेव को पांच सेट तक चले मुकाबले में पराजित करके पहली बार विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

यह मैच सोमवार को बारिश के कारण चौथे सेट में रोकना पड़ा था। हरकाज ने हालांकि चौथा और पांचवां सेट अपने नाम करके इस मैच में 2-6, 7-6 (2), 3-6, 6-3, 6-3 से जीत दर्ज की।

हरकाज ने पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम प्रतियोगिता के अंतिम आठ में जगह बनायी। वह इस साल पहली बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने वाले पांचवें पुरुष खिलाड़ी हैं। हरकाज का अगला मुकाबला बुधवार को अपने आदर्श रोजर फेडरर से होगा।

पुरुष वर्ग में हरकाज के अलावा जिन खिलाड़ियों ने पहली बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया उनमें कनाडा के डेनिस शापोवालोव, इटली के मैटियो बेरेटिनी, हंगरी के मार्टन फुकसोविच और रूस के कारेन खाचनोव शामिल हैं।

इस बीच महिला वर्ग में चेक गणराज्य की आठवीं वरीयता प्राप्त कारोलिना पिलिसकोवा ने स्विट्जरलैंड की विक्टोरिया गोलुबिच को 6-2, 6-2 से पराजित करके पहली बार विंबलडन सेमीफाइनल में जगह बनायी।

यह तीसरा अवसर है जबकि पिलिसकोवा ने किसी ग्रैंडस्लैम प्रतियोगिता के अंतिम चार में प्रवेश किया। इससे पहले वह 2017 में फ्रेंच ओपन और 2019 में आस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!