लाइव न्यूज़ :

ग्रैंड स्विस शतरंज : भारतीय जीएम शशिकिरण फिरौजा से हारे, संयुक्त तीसरे स्थान पर खिसके

By भाषा | Updated: November 5, 2021 13:33 IST

Open in App

रीगा (लातविया), पांच नवंबर भारतीय ग्रैंडमास्टर के शशिकिरण को यहां फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट के आठवें दौर में फ्रांस के अलीरेजा फिरौजा से हार का सामना करना पड़ा जिससे वह संयुक्त तीसरे स्थान पर खिसक गये।

फिरौजा ने गुरुवार की रात सफेद मोहरों से खेलते हुए शशिकिरण पर 43 चाल में जीत हासिल की। वह 6.5 अंक से पूरे एक अंक की एकल बढ़त बनाये हैं।

शीर्ष वरीय और दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी फैबियानो कारूआना और मैक्सिम वाचियर लाग्रेव सहित 10 खिलाड़ी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।

शशिकिरण पांच अंक से संयुक्त तीसरे स्थान पर बने हुए हैं जिसमें उनके साथ हमवतन निहाल सरीन और पी हरिकृष्णा भी शामिल हैं।

सरीन ने ईरान के एम परहम से और हरिकृष्णा ने रूस के इवजेनी नाजेर से अंक बांटे।

एसपी सेतुरमन एकमात्र भारतीय थे जिन्होंने ओपन वर्ग के इस दौर में जीत हासिल की। उन्होंने नीदरलैंड के लुकास वान फोरीस्ट को हराया जिससे उनके तीन अंक हो गये।

युवा जीएम आर प्रागनानंधा ने ड्रा खेला लेकिन डी गुकेश को हार का सामना करना पड़ा।

महिला वर्ग में भारत की डी हरिका ने रूस की ओल्गा बेडेल्का से ड्रा खेला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!