लाइव न्यूज़ :

गोकुलम केरल, आर्मी रेड डूरंड कप के क्वार्टर फाइनल में

By भाषा | Updated: September 19, 2021 20:20 IST

Open in App

कोलकाता, 19 सितंबर गत चैंपियन गोकुलम केरल एफसी और आर्मी रेड ने रविवार को यहां क्रमश: असम राइफल्स और हैदराबाद एफसी को हराकर ग्रुप डी से 130वें डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

गोकुलम ने असम राइफल्स को 7-2 जबकि आर्मी रेड ने हैदराबाद एफसी को 2-1 से हराया।

आर्मी रेड टूर्नामेंट के नॉकआउट में जगह बनाने वाली सेना की दूसरी टीम है। इससे पहले आर्मी ग्रीम ने भी क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

असम राइफल्स के खिलाफ गोकुलम की टीम ने शुरुआत से ही दबदबा बनाया और टीम मध्यांतर तक 4-1 से आगे थी। नाइजीरिया के स्ट्राइकर चिसोम एल्विस चिकातरा ने पहले ही मिनट में गोकुलम को बढ़त दिलाई। पहले हाफ में बेनेस्टन बेरेटो ने दो गोल दागे जबकि गोकुलम की ओर से रहीम ओसुमानु ने भी एक गोल किया।

दूसरे हाफ में चिसोम ने दो और गोल दागकर हैट्रिक पूरी की। स्थानापन्न खिलाड़ी सौरव ने भी 61वें मिनट में गोकुलम के लिए गोल किया।

असम राइफल्स की ओर से सोबेम रोजर सिंह और सामुजल राभा ने गोल दागे।

दूसरी तरफ आर्मी रेड और हैदराबाद एफसी के बीच मुकाबला करीबी रहा।

आर्मी रेड की ओर से लिटन शिल ने दो गोल दागे जबकि हैदराबाद की टीम की ओर से एकमात्र गोल कौस्तव दत्ता ने किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइस बार रिकार्ड बनाने से चूका ट्यूलिप गार्डन, मगर 10 सालों में 30 लाख का योगदान जरूर दिया

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

भारत"एनडीए के लिए काला दिन", महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!