लाइव न्यूज़ :

गोलकीपर कामिनस्की बेल्जियम टीम से बाहर

By भाषा | Updated: November 11, 2020 15:54 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 11 नवंबर (एपी) बेल्जियम के गोलकीपर थॉमस कामिनस्की कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्विट्जरलैंड के खिलाफ होने वाले मैत्री मैच से पहले राष्ट्रीय टीम से हट गए हैं।

कामिनस्की को बेल्जियम के कोच रोबर्टो मार्टिनेज ने हेंड्रिक वेन क्रोमब्रग के विकल्प के रूप में इसी हफ्ते टीम में शामिल किया है।

कामिनस्की इंग्लैंड की द्वितीय डिविजन में ब्लेकबर्न के लिए खेलते हैं। एडेन हेजार्ड के बाद वह बेल्जियम के दूसरे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं जो कोरोना वायरस के कारण मैच से बाहर हो गए हैं। रीयाल मैड्रिड के हेजार्ड स्पेन में पृथकवास से गुजर रहे हैं।

सेंटर बैक थॉमस वर्मेलेन भी इस मैच में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि जापान के अधिकारियों ने उन्हें यात्रा की स्वीकृति नहीं दी है।

बेल्जियम की टीम स्विट्जरलैंड के खिलाफ मैत्री मैच के बाद नेशन्स लीग में इंग्लैंड और डेनमार्क से भिड़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!