लाइव न्यूज़ :

गरबाइन मुगुरुजा ने शिकागो ओपन का खिताब जीता

By भाषा | Updated: October 4, 2021 10:19 IST

Open in App

शिकागो, चार अक्टूबर (एपी) स्पेन की गरबाइन मुगुरुजा ने ट्यूनिशिया की ओन्स जबेर को तीन सेट तक चले फाइनल में पराजित करके शिकागो फॉल टेनिस क्लासिक टूर्नामेंट का खिताब जीता।

यह उनका इस सत्र में डब्ल्यूटीए टूर में दूसरा और करियर का नौवां खिताब है।

इस साल मार्च में दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली नौवीं वरीयता प्राप्त मुगुरुजा ने 16वीं रैंकिंग की जबेर को 3-6, 6-3, 6-0 से हराया।

जबेर ने पहले सेट के चौथे गेम में मुगुरुजा की सर्विस तोड़ी तथा बैकहैंड विनर से यह सेट अपने नाम किया। जबेर ने दूसरे सेट के शुरू में मुगुरुजा की सर्विस तोड़कर 3-2 से बढ़त बनायी।

मुगुरुजा ने हालांकि इसके बाद अच्छी वापसी की और तुरंत ही ब्रेक प्वाइंट लेकर बराबरी कर दी। इसके बाद उन्होंने लगातार तीन गेम जीतकर दूसरा सेट अपने नाम किया। तीसरे सेट में मुगुरुजा को जीतने में कोई दिक्कत नहीं हुई और उन्होंने जबेर को एक भी गेम नहीं जीतने दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!