लाइव न्यूज़ :

आईएसएल के पांच क्लब एआईएफएफ से लाइसेंस लेने में विफल रहे

By भाषा | Updated: November 16, 2020 18:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर इंडियन सुपर लीग के पांच क्लब एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) और राष्ट्रीय लाइसेंसिंग मानदंडों को पूरा करने में विफल रहे हैं और अब शुक्रवार को शुरू होने वाली इस लीग में भाग लेने के लिए उन्हें फैसले के खिलाफ अपील करनी होगी या एआईएफएफ (अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ) से छूट लेनी होगी।

ओडिशा एफसी, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी, केरल ब्लास्टर्स, हैदराबाद एफसी और इस लीग की नयी टीम स्पोर्टिंग क्लब ईस्ट बंगाल को एआईएफएफ द्वारा एएफसी और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए जरूरी लाइसेंस नहीं दिया है।

एफसी गोवा, एटीके मोहन बागान, बेंगलुरु एफसी, जमशेदपुर एफसी, चेन्नईयिन एफसी और मुंबई सिटी एफसी ने 2020-21 सत्र के लिए एएफसी और राष्ट्रीय लाइसेंस सफलतापूर्वक हासिल कर लिये है।

लाइसेंस हासिल करने में विफल रहने वाले ये पांच क्लब एआईएफएफ की क्लब लाइसेंसिंग समिति के खिलाफ अपील कर सकती है या फिर वे इस समिति से छूट देने की मांग कर सकते है।

एआईएफएफ के लीगों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनंदो धर ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ ये पांच क्लब अगर आईएसएल में भाग लेना चाहते है तो उन्हें इस फैसले के खिलाफ अपील करनी होगी या फिर इसके लिये छूट देने की मांग करनी होगी।’’

कोई क्लब अगर एएफसी लाइसेंस हासिल करने में विफल रहता है तो वह आईएसएल से क्वालीफाई करने के बाद भी एएफसी चैंपियंस लीग और एएफसी कप में भाग नहीं ले सकता है।

ऐसा हर साल होता है जब कुछ क्लब लाइसेंस हासिल करने में विफल रहते है, लेकिन वे इसके लिए छूट की मांग करते है।

मौजूदा 2020-21 सत्र के लिए राष्ट्रीय और एएफसी क्लब लाइसेंस के लिए 19 टीमों ने आवेदन किये थे जिसमें से आठ क्लब आई-लीग के है। आई-लीग क्लबों के लाइसेंस पर बाद में विचार किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टNashik TCS Case: धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान ने कोर्ट से लगाई गुहार, प्रेगनेंसी का दावा कर मांगी रियायत

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!