लाइव न्यूज़ :

फीफा ने खिलाड़ियों से टीकाकरण करवाने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: October 4, 2021 11:15 IST

Open in App

लंदन, चार अक्टूबर (एपी) विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने पहली बार स्पष्ट बयान जारी करके खिलाड़ियों को टीकाकरण करवाने के लिये कहा है क्योंकि उन्हें विश्व कप क्वालीफायर्स के लिये एक देश से दूसरे देश जाना पड़ रहा है।

फीफा ने बयान में कहा, ‘‘हम कोविड-19 टीकाकरण को प्रोत्साहित करते हैं और हम विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की सभी देशों की सुरक्षित और समान पहुंच की नीति का समर्थन करते हैं। खिलाड़ियों को टीकाकरण में प्राथमिकता नहीं मिलनी चाहिए। ’’

ब्रिटिश सरकार पिछले सप्ताह पूर्ण टीकाकरण करवाने वाले खिलाड़ियों के लिये पृथकवास के नियमों में ढिलायी देने पर सहमत हो गयी थी। जो खिलाड़ी टीकाकरण नहीं करवाना चाहते हैं उन्हें ब्रिटिश सरकार द्वारा लाल सूची में शामिल देशों से इंग्लैंड आने पर 10 दिन होटल में पृथकवास पर रहना होगा।

फीफा ने कहा, ‘‘हम स्वीकार करते हैं कि यह निर्णय हर खिलाड़ी के लिये अनुकूल नहीं है और हम आगामी कार्यक्रम के लिए स्थिति को और बेहतर बनाने और इस पर चर्चा करने के लिये प्रतिबद्ध हैं ताकि हम खिलाड़ियों की यात्राओं के कारण लोगों में कोविड संक्रमण फैलने के जोखिमों को कम करने के उपाय कर सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!