लाइव न्यूज़ :

एफसी गोवा की निगाहें पहली जीत से एसीएल नॉकआउट राउंड की दौड़ में बने रहने पर

By भाषा | Updated: April 25, 2021 17:33 IST

Open in App

मडगांव, 25 अप्रैल एफसी गोवा का मनोबल लगातार दो हार से कम हुआ है लेकिन एएफसी फुटबॉल चैम्पियंस लीग (एसएल) में अब भी उसकी उम्मीद बनी रह सकती है और इसके लिये उसे सोमवार को यहां उलट मुकाबले में कतर के अल रेयान को हराना होगा।

दोनों टीमों ने ग्रुप ई के अपने मैच में 0-0 से ड्रा खेला था, हालांकि कतर की टीम ने पूरे मैच के दौरान दबदबा बनाया हुआ था।

अल रेयान के चार मैचों में एक अंक हैं और वह तीन हार से नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो गया है जबकि एफसी गोवा के चार मैचों से दो अंक हैं और वह राउंड 16 की दौड़ में अब भी बना हुआ है।

इंडियन सुपर लीग 2019-20 की लीग चरण विजेता एफसी गोवा अब एसीएल में अपनी पहली जीत दर्ज करने की कोशिश में होगी जिसने शुरूआत दो गोल रहित ड्रा से की थी जिसमें एक यूएई की अल वाहदा टीम के खिलाफ था।

जुआन फेरांडो की भारतीय टीम को पिछले चरण की उप विजेता ईरान की पर्सेपोलिस एफसी से 1-2 और 0-4 से हार का सामना करना पड़ा।

ईरानी क्लब के खिलाफ पिछले मैच में एफसी गोवा की शारीरिक, तकनीकी और रणनीतिक कमियां उजागर हुई, हालांकि फेरांडो ने शुरूआती एकादश के कुछ खिलाड़ियों को अंतिम दो ग्रुप मैच में खिलाने के लिये आराम दिया था।

गोलकीपर नवीन कुमार ने दो बड़ी गलतियां की जिससे दो गोल हुए और वह निश्चित रूप से सोमवार के मैच में नहीं खेलेंगे जिनकी जगह मोईरांगथेम धीरज सिंह वापसी करेंगे जिनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। हालांकि कुछ दिन पहले उनके परनाना का निधन हुआ जो कोविड-19 पॉजिटिव आये थे।

एफसी गोवा कप्तान एडु बेडिया की वापसी से भी मजबूत होगी जिन्होंने पर्सेपोलिस के खिलाफ एसीएल में ऐतिहासिक पहला गोल दागा था।

फेरांडो ने कहा, ‘‘20 दिन में हमारे खिलाड़ी चोटिल हुए और थकान की परेशानी भी है लेकिन अगले दो मैचों में रणनीति बनाना और अपना सर्वश्रेष्ठ करना अहम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!