लाइव न्यूज़ :

एफसी गोवा ने सडन डेथ में बेंगलुरू एफसी को हराया, फाइनल में मोहम्मडन स्पोर्टिंग से भिड़ंत

By भाषा | Updated: September 29, 2021 22:34 IST

Open in App

कोलकाता, 29 सितंबर एफसी गोवा बेहद कड़े मुकाबले में बुधवार को यहां सेमीफाइनल में सडन डेथ में बेंगलुरू एफसी को 7-6 से हराकर डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने वाली इंडियन सुपर लीग की पहली टीम बना।

अपनी गलती से पहला गोल खाने के बाद नवीन कुमार ने इसकी भरपाई करते हुए देमाइतफांग लिंगदोह की पेनल्टी किक पर शानदार बचाव करके 16 स्पॉट किक के क्रम को खत्म किया।

नियमित और अतिरिक्त समय के बाद दोनों टीमें 2-2 से बराबर थी।

फाइनल में एफसी गोवा का सामना रविवार को स्थानीय दिग्गज टीम मोहम्मडन स्पोर्टिंग से होगा।

बेगलुरू एफसी को पहले ही मिनट में शिवशक्ति नारायणन ने बढ़त दिलाई और फिर 83वें मिनट में एक और गोल करके मैच को अतिरिक्त समय में खींचा।

एफसी गोवा की ओर से देंवद्र धाकु मुरगांवकर (आठवें मिनट) और रिडीम तलांग (72वें मिनट) ने गोल दागे।

पहली पांच पेनल्टी किम पर दोनों टीमों ने चार-चार गोल किए जबकि एक-एक प्रयास विफल रहा।

सडन डेथ में गोवा की टीम की ओर से पापुइया, माकन चोथे और क्रिस्टी डेविस ने गोल दागे।

अजित कुमार और बेके ओरम ने बेंगलुरू की टीम के लिए गोल किया जिसके बाद नवीन ने लिंगदोह के प्रयास को नाकाम करके एफसी गोवा को फाइनल में पहुंचा दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

क्रिकेटघुटना पूरी तरह से ठीक नहीं?, क्या अगले मैच में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, जानें क्या कहा?

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!