लाइव न्यूज़ :

आर्सनल को हराकर जीत की राह पर लौटा एवर्टन

By भाषा | Updated: December 7, 2021 10:54 IST

Open in App

लिवरपूल, सात दिसंबर (एपी) डेमाराइ ग्रे के अंतिम क्षणों में किये गये गोल की मदद से एवर्टन ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में आर्सनल को 2-1 से हराकर पिछले आठ मैचों में अपनी पहली जीत दर्ज की।

ग्रे ने दूसरे हाफ के ‘इंजुरी टाइम’ के दूसरे मिनट में विजयी गोल दागा। इससे पहले रिचार्लीसन ने 79वें मिनट में एवर्टन को बराबरी दिलायी थी। मार्टिन डेगार्ड ने पहले हाफ के इंजुरी टाइम में गोल करके आर्सनल को बढ़त दिलायी थी।

मैच समाप्त होने के बाद एवर्टन के प्रशंसकों ने स्टेडियम के अंदर ही जमकर जश्न मनाया। इससे पहले 27 मिनट के खेल के बाद एवर्टन के कुछ समर्थकों ने क्लब के अधिकारियों के विरोध में मैच का बहिष्कार करते हुए स्टेडियम छोड़ दिया था। एवर्टन पिछले 27 वर्षों से ट्राफी नहीं जीत पाया है।

आर्सनल की यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले गुरुवार को उसे मैनचेस्टर यूनाईटेड ने 3-2 से हराया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 16 April 2026: आज इन 6 राशियों के लिए राह आसान, धन प्राप्ति की ढेरों संभावनाएं

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!