लाइव न्यूज़ :

यूरोपा लीग : मैनचेस्टर यूनाईटेड ने बड़ी जीत से फाइनल की तरफ कदम बढ़ाये

By भाषा | Updated: April 30, 2021 10:01 IST

Open in App

लंदन, 30 अप्रैल (एपी) मैनचेस्टर यूनाईटेड ने एडिसन कवानी और ब्रूनो फर्नाडिस के दो - दो गोल की मदद से रोमा को सेमीफाइनल के पहले चरण में 6-2 से करारी शिकस्त देकर यूरोपा लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल की तरफ मजबूत कदम बढ़ाये।

रोमा ने ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गये मैच में एक समय 2-1 से बढ़त बना रखी थी लेकिन यूनाईटेड ने दूसरे हॉफ में पांच गोल दागकर मैच को एकतरफा बना दिया।

यूनाईटेड के दूसरे हाफ के पांच गोल में से दो गोल कवानी ने किये जबकि टीम को नौवें मिनट में शुरुआती बढ़त दिलाने वाले फर्नाडिस ने 71वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला। यूनाईटेड की तरफ से पॉल पोग्बा और स्थानापन्न मैसन ग्रीनवुड ने भी दूसरे हाफ में गोल किये।

रोमा की तरफ से लारेंजो पालेग्रिनी ने 15वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किया था जबकि एडिन जेको ने 33वें मिनट में टीम को बढ़त दिलायी थी।

उधर विल्लारीयाल में खेले गये दूसरे सेमीफाइनल के पहले चरण में विल्लारीयाल ने आर्सनल को 2-1 से हराया। दोनों टीमें आखिर में 10-10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही थी।

विल्लारीयाल की तरफ से मनु ट्रिगरोस ने पांचवें मिनट में पहला गोल किया जबकि रॉल अलबोल ने 29वें मिनट में स्कोर 2-0 कर दिया। आर्सनल की तरफ से निकोलस पेपे ने 73वें मिनट में पेनल्टी पर गोल दागा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टलंबी बीमारी से जूझ रही थी मां, पैसा लग रहा था?, 42 वर्षीय बेटे वेंकटेश ने 72 साल की मां सावित्राम्मा को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!