लाइव न्यूज़ :

इंग्लैंड ने पोलैंड को 2-1 से हराया, हंगरी की बड़ी जीत

By भाषा | Updated: April 1, 2021 11:24 IST

Open in App

लंदन, एक अप्रैल (एपी) इंग्लैंड ने हैरी मैगुआयर के गोल की मदद से पोलैंड पर विश्व कप फुटबॉल क्वालीफायर मैच में 2-1 से रोमांचक जीत दर्ज की जबकि हंगरी ने ग्रुप आई के एक अन्य मैच में एंडोरा को 4-1 से हराया।

इंग्लैंड ने हैरी केन के 19वें मिनट में पेनल्टी पर किये गये गोल से बढ़त बनायी लेकिन जैकब मोडेर ने 58वें मिनट में पोलैंड को बराबरी दिला दी। ऐसे में मैनचेस्टर सिटी के डिफेंडर मैगुआयर ने 85वें मिनट में केविन फिलिप की कार्नर किक पर हेडर से निर्णायक गोल किया।

इंग्लैंड की अगले साल कतर में होने वाले विश्व कप के क्वालीफाईंग में यह लगातार तीसरी जीत है।

वेम्बले स्टेडियम में खेले गये मैच से पहले इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने एक घुटने के बल पर बैठकर नस्लवाद के खिलाफ अपना समर्थन व्यक्त किया।

हंगरी ने एंडोरा पर जीत से ग्रुप में इंग्लैंड के बाद अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा। उसकी तरफ से एटिला फियोला, डेनियल गाजडैग, लाजलो क्लीनशलर और लोइस नेगो ने गोल किये।

अल्बानिया ने सैन मैरिनो पर 2-0 से जीत दर्ज की जिससे वह पोलैंड से ऊपर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!