लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरू के खिलाफ जीत के साथ प्ले आफ की उम्मीदें जीवंत रखने उतरेगा ईस्ट बंगाल

By भाषा | Updated: February 1, 2021 18:29 IST

Open in App

वास्को, एक फरवरी एससी ईस्ट बंगाल की टीम मंगलवार को यहां पूर्व चैंपियन बेंगलुरू एफसी के खिलाफ इंडियन सुपर लीग मुकाबले में जीत के साथ प्ले आफ में जगह बनाने की उम्मीदें जीवंत रखने के इरादे से उतरेगी।

अंक तालिका में नीचे से दूसरे स्थान पर चल रही रोबी फाउलर की टीम के 14 मैचों में सिर्फ 13 अंक हैं लेकिन अगर नतीजे पक्ष में रहे तो ईस्ट बंगाल की टीम अब भी प्ले आफ में जगह बना सकती है।

एससी ईस्ट बंगाल की टीम को मौके भुनाने में विफलता का खामियाजा भुगतना पड़ा है। टीम अपने पिछले चार मैच जीतने में नाकाम रही है और अब तक सिर्फ 12 गोल दाग पाई है जो लीग में दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन है।

टीम चौथे स्थान से अभी चार अंक दूर है लेकिन फाउलर का मानना है कि उनकी टीम अब भी दौड़ में बनी हुई है।

ईस्ट बंगाल चौथे स्थान पर पहुंचने से केवल चार ही अंक दूर है। फाउलर का मानना है कि उनकी टीम अब भी रेस में बनी हुई है।

फाउलर ने कहा, ‘‘निश्वित रूप से परिणाम तय करेंगे (हम प्लेआफ में जगह बनाते हैं या नहीं)। हम परिणाम हासिल करने के लिए मैच में उतरते हैं। हम शीर्ष चार में प्रवेश करने के लिए प्रयास करते रहेंगे। फिलहाल परिणाम यह तय कर सकते हैं।’’

ईस्ट बंगाल जैसी हालत बेंगलुरू की भी है। टीम ने पिछले आठ मैचों से एक भी जीत दर्ज नहीं की है और इसमें से वह पांच मैच हारी है। वो लगातार गोल खा रही है जो एक समस्या है। बेंगलुरू की टीम के खिलाफ 11 मैचों में गोल हुए हैं। टीम ने अब तक 19 गोल खाए है। उससे ज्यादा गोल केवल ओडिशा और केरल के खिलाफ ही हुए हैं।

बेंगलुरू की टीम पिछले मैच में जीत के करीब थी लेकिन हैदराबाद से उसे 2-2 से ड्रॉ खेलना पड़ा था। एरिक पार्तालू और जुआनन ईस्ट बंगाल के खिलाफ नहीं खेलेंगे। बेंगलुरू की भी हालांकि प्ले आफ की दौड़ में बनी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटघुटना पूरी तरह से ठीक नहीं?, क्या अगले मैच में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, जानें क्या कहा?

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 16 April 2026: आज इन 6 राशियों के लिए राह आसान, धन प्राप्ति की ढेरों संभावनाएं

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!