लाइव न्यूज़ :

राणा की आक्रामक अर्धशतकीय पारी से दिल्ली ने चंडीगढ़ को हराया

By भाषा | Updated: November 5, 2021 18:45 IST

Open in App

रोहतक, पांच नवंबर नितीश राणा की 25 गेंद में 50 रन की आक्रामक पारी और ललित यादव के साथ 5.1 ओवर में 65 रन की साझेदारी के दम पर दिल्ली ने सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के ग्रुप ई मुकाबले में शुक्रवार को यहां चंडीगढ़ को सात विकेट से  शिकस्त दी।

चंडीगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सारूल कंवर (36 गेंद में 50 रन) और मनन वोहरा (41 गेंद में 42 रन) की बेहतरीन बल्लेबाजी से आठ विकेट पर 144 रन बनाये। दिल्ली ने महज 17.2 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व करने वाले राणा ने अपनी पारी में एक चौका और छह छक्के लगाये। इस जीत से टीम ग्रुप ई में आठ अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी है।

कंवर और वोहरा ने पहले विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी कर चंडीगढ़ को मजबूत शुरुआत दिलायी थी लेकिन दिल्ली के तेज गेंदबाजों ने मैच में शानदार प्रदर्शन कर टीम की वापसी करायी। प्रदीप सांगवान (22 रन पर दो विकेट) , सिमरनजीत सिंह (24 रन पर दो विकेट) और नवदीप सैनी (22 रन पर एक विकेट) ने किफायती गेंदबाजी करने के साथ विकेट भी चटकाये।

ग्रुप के अन्य मैचों में सौराष्ट्र ने उत्तर प्रदेश को दो रन से हराया। सौराष्ट्र की सात विकेट पर 147 रन के जवाब में उत्तर प्रदेश की टीम आठ विकेट पर 145 रन ही बना सकी।

हैदराबाद ने उत्तराखंड को 61 रन के बड़े अंतर से हराया। हैदराबाद ने तन्मय अग्रवाल की 59 गेंद में नाबाद 97 रन की पारी के दम पर पांच विकेट पर 167 रन बनाने के बाद उत्तराखंड की पारी को 18.2 ओवर में 106 रन पर समेट दिया। चामा मिलिंद ने हैदराबाद के लिए 16 रन देकर पांच विकेट लिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

क्रिकेटघुटना पूरी तरह से ठीक नहीं?, क्या अगले मैच में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, जानें क्या कहा?

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!