लाइव न्यूज़ :

क्लार्क को लगता है कि अगले आईपीएल में नहीं खेलेंगे स्मिथ

By भाषा | Updated: February 20, 2021 17:12 IST

Open in App

मेलबर्न, 20 फरवरी हाल में हुई इंडियन प्रीमियर लीग नीलामी में स्टीव स्मिथ के महज 2.2 करोड़ रूपये में बिकने के बाद आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क को उनका इस टी20 लीग में खेलना मुश्किल ही लगता है।

क्लार्क इस बात से हैरान थे कि स्मिथ जैसी काबिलियत के बल्लेबाज को दिल्ली कैपिटल्स ने महज इतनी सी राशि में खरीद लिया, हालांकि इससे काफी अन्य भी आश्चर्यचकित थे। क्लार्क को लगता है कि वह ‘हल्के हैमस्ट्रिंग खिंचाव’ के कारण टूर्नामेंट से हट भी सकते हैं।

क्लार्क ने बिग स्पोर्ट्स ब्रेकफास्ट पोडकास्ट पर कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि उसका टी20 में प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं है और पिछले साल का आईपीएल भी इतना अच्छा नहीं था। मैं उसके इतनी राशि में बिकने से काफी हैरान था जो 400,000 डॉलर से कम है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अगर आप देखो कि उसे पिछले सत्र में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान की भूमिका में कितनी पैसा मिल रहा था, तो हैरान मत हो जाइयेगा, अगर भारत के लिये निकलने वाले दिन ही उसकी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ जाये। ’’

क्लार्क ने कहा, ‘‘आठ हफ्ते के टूर्नामेंट के लिये और टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले पृथकवास को देखते हुए 11 हफ्ते के समय में, मुझे नहीं लगता कि वह 380,000 डॉलर के लिये अपने परिवार और पत्नी से 11 हफ्ते के समय के लिये दूर रहेगा। ’’

राजस्थान रॉयल्स ने 2018 में स्मिथ को 12.5 करोड़ रूपये में रिटेन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा की बग़ावत के बाद AAP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पंजाब 7 बाग़ी सांसदों को कभी माफ़ नहीं करेगा'

भारतVIDEO: चुनाव के बाद फिर खून-खराबा होगा!, अधीर रंजन का बड़ा बयान...

भारतराघव चड्ढा का दावा: AAP के दो-तिहाई राज्यसभा सांसद BJP में शामिल हो रहे हैं, यहाँ देखें बाग़ी नेताओं की पूरी सूची

भारतVIDEO: कोलकाता रैली में मोदी का सख्त संदेश, 'अब हर अपराधी का हिसाब होगा!'

भारत'भर्ती घोटाला चोलबे न', बंगाल में गरजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!