लाइव न्यूज़ :

तोक्यो ओलंपिक के लिए 400 से अधिक खिलाड़ी भेजेगा चीन

By भाषा | Updated: July 14, 2021 18:36 IST

Open in App

बीजिंग, 14 जुलाई (एपी) चीन तोक्यो ओलंपिक के लिए 431 खिलाड़ियों सहित 777 सदस्यीय दल भेजेगा जो देश के बाहर होने वाले ओलंपिक में उसका अब तक का सबसे बड़ा दल होगा। आधिकारिक शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

टीम में 298 महिला खिलाड़ी शामिल हैं जिनकी संख्या 133 पुरुष खिलाड़ियों से दोगुने से भी अधिक है। शिन्हुआ के अनुसार टीम की सबसे युवा सदस्य 14 साल की गोताखोर क्युआन होंगचेन है जबकि सबसे उम्रदराज सदस्य 52 वर्षीय घुड़सवार ली झेनकियांग हैं।

शिन्हुआ ने चीन के खेल प्रशासन के उप निदेशक गाओ झिदान के हवाले से कहा, ‘‘यह विदेश में जाने वाले चीन का अब तक का सबसे बड़ा ओलंपिक प्रतिनिधिमंडल है।’’

बीजिंग ओलंपिक 2008 में चीन के सबसे बड़े प्रतिनिधिमंडल ने हिस्सा लिया था जिसमें 639 खिलाड़ियों सहित 1099 सदस्य शामिल थे।

शिन्हुआ के अनुसार चीन के टेबल टेनिस, बैडमिंटन, जिम्नास्टिक, भारोत्तोलन, निशानेबाजी और गोताखोरी में स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद है।

कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले साल स्थगित किए गए तोक्यो ओलंपिक का उद्घाटन समारोह 23 जुलाई को होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 16 April 2026: आज इन 6 राशियों के लिए राह आसान, धन प्राप्ति की ढेरों संभावनाएं

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!