लाइव न्यूज़ :

चीन सुदीरमन कप के फाइनल में, दक्षिण कोरिया को 3-0 से क्लीन स्वीप किया

By भाषा | Updated: October 2, 2021 19:06 IST

Open in App

वानता (फिनलैंड), दो अक्टूबर (एपी) गत चैम्पियन चीन ने शनिवार को यहां दक्षिण कोरिया पर 3-0 से क्लीन स्वीप कर सुदीरमन कप 2021 के फाइनल में प्रवेश किया।

चीन का इस बैडमिंटन मिश्रित टीम प्रतियोगिता में यह लगातार 14वां फाइनल है।

क्वार्टरफाइनल में दक्षिण कोरिया के नायक रहे हियो क्वांघी ने दुनिया के 10वें नंबर के खिलाड़ी शि यु कि के खिलाफ अच्छी शुरूआत की लेकिन लय कायम नहीं रख सके। यु कि ने 17-21, 21-9, 21-11 से मैच अपने नाम कर अपनी टीम को 2-0 से बढ़त दिला दी।

इससे पहले चीन ने मिश्रित युगल में सीधे सेट में जीत दर्ज कर 1-0 से बढ़त बना ली थी। उसके लिये वांग यि ल्यू और हुआंग डोंग पिंग की दुनिया की दूसरे नंबर की मिश्रित जाोड़ी ने सियो सेयुंगजाई और शिन सेयुंगचान पर 21-14, 21-15 से जीत हासिल की।

तीसरे मैच में तोक्यो 2020 ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता चेन यु फेई ने शुरूआती गेम में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए एन सियंग को 17-21, 21-15, 21-15 से मात दी। इस तरह चीन ने मुकाबला अपने नाम किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!