लाइव न्यूज़ :

चैपल प्रत्येक मैच के बाद विचित्र बयान देते हैं: स्मिथ

By भाषा | Updated: December 22, 2020 13:06 IST

Open in App

एडीलेड, 22 दिसंबर आस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने पुछल्ले बल्लेबाजों को शॉर्ट पिच गेंदों से बचाने की वकालत करने के पूर्व कप्तान इयान चैपल के बयान को ‘विचित्र’ करार देते हुए कहा कि शॉर्ट गेंदें खेल का हिस्सा हैं।

खेल के लोकप्रिय विशेषज्ञों में शामिल चैपल ने बाउंसर पर प्रतिबंध को खारिज किया था लेकिन सिर में चोट और चक्कर आने जैसी स्थिति के बढ़ते मामलों को देखते हुए निचले क्रम के बल्लेबाजों को बचाने के लिए उन्होंने नियमों को कड़ा करने की बात की।

स्मिथ हालांकि इस सुझाव से सहमत नहीं हैं।

स्मिथ ने ‘एसईएन मोर्निंग्स’ से कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि इस समय इयान चैपल प्रत्येक मैच के बाद विचित्र बयान दे रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे नजरिये से शॉर्ट गेंद खेल का हिस्सा हैं। हमने वर्षों से देखा है कि काफी अच्छा संघर्ष देखने को मिला है और मुझे नहीं लगता कि इन्हें अवैध घोषित किया जा सकता है।’’

स्मिथ ने जोर देते हुए कहा कि उन्हें तेज गेंदबाजों के निचले क्रम के बल्लेबाजों को शॉर्ट गेंदबाजी करने में कोई समस्या नहीं है।

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट श्रृंखला से पहले सिर में चोट और चक्कर आने जैसी स्थिति के काफी मामले सामने आए जिसके बाद तेज गेंदबाजों के बाउंसर का इस्तेमाल करने को लेकर बहस तेज हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटBAN vs NZ, 3rd ODI: बांग्लादेश ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ 2-1 से ODI सीरीज़ जीती, शांतो का शतक और रहमान ने झटके 5 विकेट

क्राइम अलर्टबिहार के नवगछिया में बहू ने प्रेमी से मिलकर करा दी ससुर की हत्या, करीब एक महीने पहले दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था

भारतनोटबंदी केस में बड़ा आदेश, आरबीआई को 2 लाख रुपये के नोट बदलने के निर्देश

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

क्रिकेटPSL मैच में मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी को दी गाली, बल्लेबाज़ हाथ में बल्ला लेकर उनकी ओर दौड़ा, WATCH

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!