लाइव न्यूज़ :

अश्विन से अपनी तुलना नहीं कर सकता : लियोन

By भाषा | Updated: December 23, 2020 12:08 IST

Open in App

मेलबर्न, 23 दिसंबर आस्ट्रेलिया के अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन ने कहा है कि वह और रविचंद्रन अश्विन अलग तरह के गेंदबाज हैं और उनके बीच तुलना नहीं की जानी चाहिये ।

लियोन ने शनिवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट से पहले वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ अश्विन विश्व स्तरीय गेंदबाज है । मैने उसे गेंदबाजी करते काफी देखा है , खासकर भारत दौरे पर । मैने उससे सीखने की कोशिश की है । उसके पास काफी विविधता है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘वह अपनी रफ्तार में तेजी से बदलाव कर सकता है और काफी प्रतिभाशाली है ।हम एक जैसे भी हैं और अलग अलग भी , लिहाजा हमारी तुलना संभव नहीं है । उसका रिकार्ड ही बताता है कि वह कैसा गेंदबाज है। ’’

अश्विन 72 टेस्ट में 370 विकेट ले चुके हैं । वहीं लियोन ने 97 टेस्ट में 391 विकेट लिये हैं ।

यह पूछने पर कि क्या वह किसी खास बल्लेबाज को 400वां शिकार बनाना चाहते हैं, लियोन ने कहा कि उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं इसे लेकर चिंतित नहीं हूं । मयंक अग्रवाल हो या जसप्रीत बुमराह । मुझे फर्क नहीं पड़ता । 400 विकेट लेना महत्वपूर्ण है।’’

उन्होंने यह भी कहा कि आस्ट्रेलिया का गेंदबाजी आक्रमण इस समय दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है और इसका हिस्सा होना फख्र की बात है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा की बग़ावत के बाद AAP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पंजाब 7 बाग़ी सांसदों को कभी माफ़ नहीं करेगा'

भारतVIDEO: चुनाव के बाद फिर खून-खराबा होगा!, अधीर रंजन का बड़ा बयान...

भारतराघव चड्ढा का दावा: AAP के दो-तिहाई राज्यसभा सांसद BJP में शामिल हो रहे हैं, यहाँ देखें बाग़ी नेताओं की पूरी सूची

भारतVIDEO: कोलकाता रैली में मोदी का सख्त संदेश, 'अब हर अपराधी का हिसाब होगा!'

भारत'भर्ती घोटाला चोलबे न', बंगाल में गरजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!