लाइव न्यूज़ :

कैमरन नोरी और कैस्पर रूड में होगा सैन डिएगो का खिताबी मुकाबला

By भाषा | Updated: October 3, 2021 09:48 IST

Open in App

सैन डिएगो, तीन अक्टूबर (एपी) कैमरन नोरी ने शीर्ष वरीयता प्राप्त आंद्रेई रूबलेव को हराकर सैन डिएगो ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया जहां उनका सामना नार्वे के दूसरी वरीयता प्राप्त कैस्पर रूड से होगा।

ब्रिटेन के 26 वर्षीय खिलाड़ी नोरी ने रूस के रूबलेव को 3-6, 6-3, 6-4 से पराजित किया। विश्व में 10वें नंबर के रूड ने एक अन्य सेमीफाइनल में बुल्गारियाई खिलाड़ी ग्रिगोर दिमित्रोव को 6-4, 4-6, 6-4 से हराया।

रूड ने इससे पहले गुरुवार को तीन बार के ग्रैंडस्लैम विजेता एंडी मर्रे को सीधे सेटों में हराया था।

विश्व में पांचवें नंबर के खिलाड़ी रूबलेव ने पहला सेट आसानी से जीता लेकिन इसके बाद विश्व रैंकिंग में 26वें नंबर पर काबिज नोरी ने अच्छी वापसी की और वर्ष में पांचवी बार किसी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनायी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!