लाइव न्यूज़ :

बीडब्ल्यूएफ ने 2021 के पहले हाफ के लिए कैलेंडर जारी किया, इंडिया ओपन 11 मई से

By भाषा | Updated: December 22, 2020 13:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने आगामी साल के लिए नया कैलेंडर जारी किया है जिसमें इंडिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट तोक्यो ओलंपिक के लिए आखिरी क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट होगा और इसका आयोजन 11 से 16 मई तक किया जाएगा।

तोक्यो खेलों के लिए ओलंपिक क्वालीफिकेशन समय अगले साल से दोबारा शुरू होगा और पहला क्वालीफाइंग टूर्नामेंट स्विस ओपन होगा जो दो से सात मार्च तक खेला जाएगा। इसके बाद नौ से 14 मार्च तक जर्मन ओपन होगा।

चार लाख डॉलर इनामी इंडिया ओपन तोक्यो ओलंपिक के लिए अंक हासिल करने वाली 17 प्रतियोगिताओं में से आखिरी होगी।

बीडब्ल्यूएफ ने बयान में कहा, ‘‘क्वालीफिकेशन समय 19वें हफ्ते तक चलेगा जिसमें इंडिया ओपन 2021 क्वालीफिकेशन समय का आखिरी टूर्नामेंट होगा।’’

महासंघ ने कहा, ‘‘क्वालीफिकेशन का फैसला रेस टू तोक्यो रैंकिंग से होगा जो 18 मई 2021 को प्रकाशित की जाएगी। बीडब्ल्यूएफ परिषद ने फैसला किया है कि इसका इस्तेमाल 2021 में तोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए वरीयता देने के लिए भी किया जाएगा।’’

इस साल इंडिया ओपन का आयोजन मार्च में होना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे 8-13 दिसंबर तक स्थगित किया गया। बाद में इसे रद्द कर दिया गया।

नए बीडब्ल्यूएफ कैलेंडर में सत्र के पहले और दूसरे क्वार्टर से कुछ टूर्नामेंटों को स्थगित किया गया है और ग्रेड दो के कुछ टूर्नामेंट रद्द किए गए हैं।

बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग एचएसबीसी बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स 2020 के साथ दोबारा शुरू होंगी जिसकी शुरुआत 27-31 जनवरी तक होनी है। अगली विश्व रैंकिंग सूची की गणना की घोषणा दो फरवरी को की जाएगी।

बीडब्ल्यूएफ ने साथ ही पुष्टि कि थॉमस एवं उबेर कप फाइनल्स अब डेनमार्क के आरहस में होंगे। इन्हें इस साल स्थगित किया गया है।

बीडब्ल्यूएफ ने साथ ही टूर्नामेंट के मेजबानों के लिए कोविड-19 समर्थन पैकेज की भी घोषणा की जिसमें वित्तीय सहायता दी जाएगी जिससे कि टूर्नामेंट का आयोजन जारी रह सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

क्रिकेटसैमसन का जलवा, 54 गेंदों में 101*, CSK ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन

क्राइम अलर्टमटका किंग की जमीन बेचकर ठगी, समद की कथित पत्नी पर FIR, विवाद गरमाने की आशंका

भारतलोकमत की दिल्लीवासियों को सौगात, शुक्र को कैलाश खेर की लाइव ‘महफिल’, दिग्गज गायक ‘लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार’ से होंगे सम्मानित

क्रिकेटBAN vs NZ, 3rd ODI: बांग्लादेश ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ 2-1 से ODI सीरीज़ जीती, शांतो का शतक और रहमान ने झटके 5 विकेट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!