लाइव न्यूज़ :

महिलाओं के चार देशों के फुटबॉल टूर्नामेंट में भारत को ब्राजील ने 6 . 1 से हराया

By भाषा | Updated: November 26, 2021 14:16 IST

Open in App

मानौस (ब्राजील), 26 नवंबर भारतीय महिला फुटबॉल टीम को ब्राजील जैसी धुरंधर टीम ने चार देशों के अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के पहले मैच में शुक्रवार को 6 . 1 से हरा दिया ।

विश्व कप 2007 की उपविजेता ब्राजील के लिये डेबोरा ओलिवियरा ने पहले ही मिनट में गोल कर दिया । भारत की मनीषा कल्याण ने आठवें मिनट में बराबरी का गोल किया ।

जियोवाना कोस्टा ने 36वें मिनट में ब्राजील को फिर बढत दिला दी । दूसरे हाफ में ब्राजील ने चार और गोल दाग दिये । उसके लिये एरियाडिना बोर्गेस (52वां , 81वां मिनट), कैरोलिन फेराज (54वां) और गेसे फेरेइरा (76वां) ने गोल किये ।

इस मैच के साथ ही ब्राजील की मिडफील्डर फोरमिगा ने 43 वर्ष की उम्र में फुटबॉल को अलविदा कह दिया । उन्होंने सात ओलंपिक और सात विश्व कप खेले हैं ।

विश्व रैंकिंग में सातवें स्थान पर काबिज ब्राजील और 57वीं रैंकिंग वाली भारतीय टीम के बीच यह मुकाबला बेमेल ही था । ब्राजील ने गेंद पर 70 प्रतिशत नियंत्रण बनाये रखा । भारत के लिये अच्छी बात मनीषा का गोल और गोलकीपर अदिति चौहान का प्रदर्शन रहा ।

भारत के मुख्य कोच थॉमस डोनेर्बी ने मनीषा के गोल की तारीफ करते हुए कहा ,‘‘यह शीर्ष स्तरीय गोल था । इससे शुरूआत में टीम को आत्मविश्वास मिला और हमें वापसी का मौका भी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ ब्राजील से हारने में कोई शर्म नहीं है । हमें अपने साथ सकारात्मक चीजें ही लेनी है । टीम के लिये यह अच्छा सबक था जो आने वाले मैचों में काम आयेगा ।’’

भारत को 29 नवंबर को चिली और दो दिसंबर को वेनेजुएला से खेलना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टलंबी बीमारी से जूझ रही थी मां, पैसा लग रहा था?, 42 वर्षीय बेटे वेंकटेश ने 72 साल की मां सावित्राम्मा को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!